अमेरिका में शटडाउन: रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच ठनी, आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू
वॉशिंगटन। अमेरिका में बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है और शटडाउन के पहले दिन रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच ठन गई है। शनिवार सिनेट में आर्थिक बिल को मंजूरी नहीं मिलने के बाद नाराज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए, जोरदार हमला बोला था। दूसरे दिन दोनों ही पार्टियों के बीच गतिरोध जारी है और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर अब शुरू हो गया है। शटडाउन की वजह से अमेरिका में लाखों सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाएगा और उनके वेतन में भी कटौती होगी।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को लपेटा
अपने कार्यकाल की पहली सालगिरह मनाने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फ्लोरिडा जाना था, लेकिन इस संकट के बाद अब उन्हें वॉशिंगटन में ही रुकना पड़ रहा है। एक इवेंट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'शटडाउन नहीं होना चाहिए, लेकिन यह है।' ट्रंप ने देश में शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने भरोसे दिलाते हुए कहा कि हम इसे संकट को खत्म कर एक और जीत हासिल करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर तंज भरे अंदाज में कहा था कि मेरे एक साल के काम को डेमोक्रेट्स मुझे इस प्रकार का गिफ्ट देना चा रहे थे।

आरोप प्रत्योरोप का दौर शुरू
वहीं, सीनेट अल्पसंख्यक नेता चक शूमेर ने इसके लिए राष्ट्रपति को सीधा दोषी ठहराया है। रिपब्लिकन सीनेट बहुसख्यंक नेता मिच मैककॉन्नेल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इसका हल मूर्खता को समाप्त करना है। इसने लाखों अमेरिकियों को दुख पहुंचाया है, जो इसके लिए बिल्कुल भी जिम्मदार नहीं है।

रिपब्लिकन-डेमोक्रेट्स में ठनी
रिपब्लिकन ने स्पष्ट किया है कि डीएसीए (इमिग्रेंट्स के लिए बनाया गया प्रोग्राम) पर किसी भी प्रकार की बात तब तक नहीं होगी, जब तक कि डेमोक्रेट्स वोटिंग कर शटडाउन को खत्म नहीं कर देते। बता दें कि सीनेट में आर्थिक बिल मंजूरी के लिए रिपब्लिकन को 100 में से 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन 50 वोट ही मिलने से बिल अटक गया। डेमोक्रेट्स की मांग है कि सरकार उन 7,00,000 ड्रीमर्स के लिए संरक्षण प्रदान करें, जिन्होंने यूएस बच्चों के रूप में शरण ली थी। वहीं, रिपब्लिकन इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

ट्रंप की मुश्किलें बढ़ेगी
अमेरिका में शटडाउन शुरू होने से लाखों संघीय कर्मचारियों उनके ऑफिस से छुट्टी कर दी जाएगी। हालांकि, इसका मिलिट्री डिपार्टमेंट पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रंप के लिए यह बहुत मुश्किल का वक्त है। बराक ओबामा को ऐसी ही परिस्थितियों का सामना अपने दूसरे कार्यकाल में देखना पड़ा था, वहीं ट्रंप को सत्ता संभालने के एक साल बाद ही शटडाउन संकट का सामना करना पड़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications