America: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को मारी गोली
America News: वाशिंगटन में रविवार आधी रात व्हाइट हाउस के पास अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक शख्स को गोली मार दी। दरअसल, शख्स के हाथ में बंदूक थी, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे गोली मार दी।
इस घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नहीं थे, वे फ्लोरिडा में थे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना तब हुई, जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को शख्स के बारे में पता चला कि वह 'आत्मघाती' था। इतना ही नहीं, यह शख्स इंडियाना से आया था।

व्हाइट हाउस ने कहा, 'लोकल पुलिस से जानकारी मिलने के बाद सीक्रेट सर्विस को इस शख्स की कार व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर पाई गई थी। उसी के जैसा मिलता-जुलता एक शख्स व्हाइट हाउस के पास दिखाई दिया था। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारी शख्स के पास पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की।
इस दौरान शख्स के पास अधिकारियो को एक बंदूक दिखाई दी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि शख्स ने अधिकारियों पर गोली चलाने की कोशिश की थी या नहीं। लेकिन, ऐसा बताया जा रहा है कि इसके बाद मुठभेड़ हुई और अधिकारियों ने उस गोली मार दी। गोली लगने से शख्स घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, उसकी स्थिति के बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में कोई अन्य शख्स घायल नहीं हुआ है। वहीं, अब इस पूरे मामले की जांच मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग करेगा। क्योंकि, इस घटना मं कानून प्रवर्तन अधिकारी भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें: 'सख्त कार्रवाई की जाए', अमेरिका में कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत का कड़ा रूख












Click it and Unblock the Notifications