5-11 आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन देने के लिए अमेरिका तैयार, अगले महीने से शुरू हो सकता है टीकाकरण
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: 18 साल के ऊपर के लोगों के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान जारी है। बहुत सी कंपनियों ने बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। जिस वजह से अब कम आयु वर्ग वाले लोगों को वैक्सीन देने की योजना बनाई जा रही। उम्मीद है अमेरिका में 5 से 11 वर्ष के बच्चों को नवंबर से वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए बाइडेन सरकार ने रूप रेखा तैयार कर ली है, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

बाइडेन प्रशासन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका में 5-11 वर्ष के 28 मिलियन बच्चों के लिए पर्याप्त टीका मौजूद है। इसे छोटी खुराक और सुइयों से वितरित किया जाएगा, ताकि बाल रोग विशेषज्ञों और फार्मासिस्टों को बच्चों को संभालने में आसानी हो। इसके अलावा फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन से कुछ हफ्तों के भीतर शॉट्स को अधिकृत करने की भी उम्मीद है। एफडीए और सीडीसी की टीका सलाहकार समितियां 26 अक्टूबर और 2 नवंबर को बच्चों पर फाइजर के डेटा की समीक्षा के लिए जरूरी बैठक करेंगी।
व्हाइट हाउस कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे जेफ ज़िएंट्स ने कहा कि हम उन लाखों माता-पिता को जानते हैं, जो इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक कोविड-19 वैक्सीन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर एफडीए और सीडीसी ने वैक्सीन को अधिकृत किया है, तो वो तुरंत शॉट देने के लिए तैयार रहेंगे। जिएंट्स ने आगे कहा कि मंजूरी के एक हफ्ते के अंदर 5 मिलियन डोज की डिलीवरी कर दी जाएगी। इन टीकों को 10 हफ्ते या अल्ट्राकोल्ड तापमान में 6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है।
अमेरिका में कितने केस?
अमेरिका में अब तक कोरोना के 46,000,808 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें से 748,808 की मौत हुई, जबकि 35,710,336 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 9,541,664 ही है।












Click it and Unblock the Notifications