अमेरिका-नॉर्थ कोरिया की बातचीत लो ट्रैक पर, सिंगापुर में ट्रंप-किम की मीटिंग कन्फर्म
वॉशिंगटन। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच वार्ता को लेकर करीब दो सप्ताह तक चली गहमागहमी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किम जोंग उन से 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात कर सकते हैं। नॉर्थ कोरिया के साथ वार्ता कैंसिल को लेकर लिखे ट्रंप के लेटर के बाद प्योंगयांग लगातार अमेरिका के संपर्क साधने की कोशिश में था। व्हाइट हाउस में नॉर्थ कोरिया डिप्लोमेट से मुलाकात कर ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच सिंगापुर में होने वाली वार्ता ट्रैक पर आ गई है।

नॉर्थ कोरिया के डिप्लोमैट किम योंग चोल से मुलाकात करने के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दोनों देशो के रिश्तें सुधर रहे हैं और यह बहुत ही सकारात्मक बात है। किम योंग चोल को नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर के सबसे नजदीकियों में एक माना जाता है। 2000 के बाद ऐसा पहला मौका है, जब कोई नॉर्थ कोरियाई अधिकारी अमेरिका पहुंचा है।
व्हाइट हाउस में करीब 90 मिनट की मुलाकात के बाद, यह तय हुआ कि दोनों देशों के नेता सिंगापुर में मुलाकात करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप को नॉर्थ कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि वे खत्म करना चाहते हैं।
इससे पहले किम योंग चोल ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो से भी मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications