पेंसिलवानिया: कार वॉश पार्किंग में गोलीबारी से 4 की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के नॉर्थ स्टेट पेंसिलवानिया कार वॉश पार्किंग में हुई गोलीबारी से 4 लोगों की मौत हुई है। यह घटना पेंसिलवानिया में सुबह करीब 3 बजे कार वॉश पार्किंग में हुई। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह की वजह से गोलीबारी हुई है। पेंसिलवानिया ने सबसे पहले पांच लोगों के मरने की पुष्टी की थी, लेकिन बाद में बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है।

पुलिस ने इस मामले में 28 साल के तिमोथी ओ ब्रायन स्मिथ नाम के शख्स की पहचान की है, जिसने चार लोगों की हत्या की है। मरने की वालों की उम्र 27 साल से ज्यादा नहीं है। स्टेट ट्रूपर रोबर्ट ब्रोडवॉटर ने कहा कि दो शव पिकअप ट्रप के अंदर मिले थे, वहीं अन्य दो कार वॉशिंग पार्किंग के बाहर शव मिले।
हमलावर स्मिथ ने एआर-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल का प्रयोग किया था। प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि करीब 30 बार गोलियां चलाई गई थी। मीडिया के मुताबिक, मृतक के परिवारों ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से स्मिथ ने इस घटना को अंजाम दिया है। अमेरिका मे हथियार रखना वैध है, यही वजह है कि वहां शूटिंग की घटना अक्सर घटती है।












Click it and Unblock the Notifications