अमेरिका और पाक ने वजीरिस्तान में मिलकर मारे 50 आतंकी

जुलाई 2013 के बाद से अभी तक में यह पाकिस्तान पर किया गया सबसे खतरनाक ड्रोन हमला है। 2013 में किए गये हमले में 16 लोगों की मौत हुई थी। वाशिंगटन पोस्ट की माने तो अमेरिका ने ड्रोन निशाने पर दो जगहें थी। जहां चार मिसाइलें दागी गईं।
पाकिस्तान के एक अधिकारी के अनुसार, उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में जिस घर पर ड्रोन से हमला किया गया, वह घर कुछ बाहरी आतंकियों और कुछ स्थानीय आतंकियों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। उस वक्त भी वहां कुछ तालिबानी आतंकी मौजूद थे।
वहीं, पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ शुरू किए अभियान 'जर्ब-ए-अज्ब' के तहत शैवाल घाटी पर फरार हो रहे 35 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान ने यह अभियान पिछले महीने शुरु किया था।
फिलहाल, इस हमले पर अमेरिकी सरकार ने कोई बयान जारी नहीं किया है। ड्रोन हमले को यूं तो अमेरिका मना करता आया है, लेकिन साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो ऐसे हमले जारी रहेंगे। वहीं पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले और पाक सेना के हमले में कोई संपर्क नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications