अमेरिका में सिखों पर हमला, रिचमंड हिल्स में मॉर्निंग वॉक के समय बनाए गए निशाना, 1 गिरफ्तार

न्यूयॉर्क। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में 2 सिखों पर हमला हो गया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि, सिखों पर यह हमला न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स एरिया में किया गया। उस वक्त वे लोग मॉर्निंग वॉक पर थे। पता चलने पर, हमले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

America News today: New York, Two Sikhs assaulted in Richmond Hills

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने 2 सिखों पर हुए हमले के बारे में बयान जारी कर कहा, "न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में 2 सिखों पर आज हमला हुआ। यह हमला निंदनीय है। इस मामले में हमने न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि, शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पीड़ितों के साथ संपर्क में हैं और, उन्हें सहायता प्रदान करने में जुटे हैं।"

America News today: New York, Two Sikhs assaulted in Richmond Hills

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त उक्त सिख मॉर्निंग वॉक पर थे। इसी स्थान पर करीब 10 दिन पहले भी सिख समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया था। हमले के बारे में न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने भी ट्वीट किया है। हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट में उन्होंने कहा, "रिचमंड हिल में हमारे समुदाय के खिलाफ एक और घृणित हमला। पीड़ितों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। इस बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को तुरंत @NYPDnews से संपर्क करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+