US के मिसीसिपी में सनकी बंदूकधारी ने मचाया कहर, घर, रास्ता, कार, जहां जो मिला, उसे मारी गोली, बाइडेन दुखी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध बंदूकधारी ने घर, कार और रास्तों पर लोगों को मारा है।

Mississippi Town Firing

Mississippi Town Firing: अमेरिका में बंदूकधारियों का कहर लगातार जारी है और इसी हफ्ते मिसीसिपी शहर में ही एक स्कूल में फायरिंग की घटना के बाद एक बंदूकधारी ने फिर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की है, जिसमें कम से कम 6 लोग मरा गये हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के मुताबिक, मिसिसिपी के एक छोटे से शहर में एक बंदूकधारी ने जमकर हंगामा मचाया और चार अलग अलग जगहों पर गोली मारकर छह लोगों की हत्या कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है, कि हमलावर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंदूकधारी ने मचाया कहर

बंदूकधारी ने मचाया कहर

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह पर गोलीबारी की गई है, वो उत्तरी मिसिसिपी में स्थिति अर्काबुटला नाम का एक ग्रामीण इलाका है। वहीं, WJTV-12 ने टेट काउंटी शेरिफ ब्रैड लांस का हवाला देते हुए बताया है, कि अज्ञात बंदूकधारी ने एक स्टोर में जाकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर पास के एक घर में जाकर एक महिला को बुरी तरह से गोली मार दी। WJTV ने कहा, कि इसके बाद वह एक घर में गया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह वहीं रहता था और वहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, शेरिफ के डिप्टी ने संदिग्ध कार का विवरण निकालने के बाद उसका पीछा किया और हमलावर को रोकने की कोशिश करने लगा। WJTV ने बताया, कि इस दौरान हमलावर लगातार भागता रहा है और उसका पीछा किया जाता रहा। बाद में वो हाईवे पर भागने लगा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Recommended Video

    China के आसमान में दिखा Flying Object, Spy Balloon को गिराने की तैयारी में Air Force |वनइंडिया हिंदी
    अब तक 6 लोगों के शव मिले

    अब तक 6 लोगों के शव मिले

    WJTV ने अपनी रिपोप्ट में कहा है, कि उस घर में, अधिकारियों को दो और पीड़ित मिले, एक कार में मृत और दूसरा सड़क पर मृत मिला है। वहीं, पास के एक स्टोर से घटना को देखने वाले एक चश्मदीद ने कहा, कि उसके पास भी एक बन्दूक था और उसने संदिग्ध हमलावर पर गोली चलाने की सोची, लेकिन बाद में उसने अपने आप पर काबू रखा, क्योंकि उसे कानूनी पचड़े में फंसने का डर था। रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर ने अपने भाई को भी गोली मारी है, जो बुरी तरह से घायल है और उसे रास्ते पर जो भी मिल रहा था, उसपर फायरिंग कर दे रहा था। वहीं, मिसीसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने सोशल मीडिया पर कहा है, कि उन्हें घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। रीव्स ने कहा, कि अधिकारियों ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके बारे में माना जाता है कि उसने अकेले इन घटनाओं को अंजाम दिया है, हालांकि उसके मकसद का पता नहीं चल पाया है।

    फायरिंग से कांपता अमेरिका

    वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फायरिंग की इन घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एक बयान में कहा है, कि "इस साल अभी तक सिर्फ 48 दिन बीते हैं और अमेरिका फायरिंग की 73 घटनाओं का गवाह बन चुका है। अब हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं ही काफी नहीं हैं। बंदूक हिंसा एक महामारी की तरह है और हमारे देश की संसद को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी ही होगी"। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में आगे कहा कि, "मैं और मेरी पत्नी जिल, मारे गये सभी 6 लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताता हूं और हमें सख्ती बरतनी होगी, कि कोई भी अमेरिकन बंदूक हिंसा का शिकार ना हो। हम उन लोगों के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं, जो इसमें घायल हुए हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+