नॉर्थ कोरिया पर अपने ही घर में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, सीनेटर ने निकाली जमकर भड़ास

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नीतियों की आलोचना अब खुद उनकी ही पार्टी में हो रही है। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर ने नॉर्थ कोरिया पर डोनाल्ड ट्रंप के अटैकिंग रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर यूएस को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेलने का आरोप लगाया है। सीनेटर बॉब कॉर्कर ने ट्रंप की हरकतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति किसी नौसिखिया की तरह व्यवहार कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कॉर्कस ने ट्रंप पर कुंठा निकालते हुए कहा कि उन्हें देश की भी परवाह करनी चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अपनी ही पार्टी में इस तरह के बगावती सुर देखने को मिले हैं।

US को वर्ल्ड वॉर III की ओर धकेल रहे हैं ट्रंप

US को वर्ल्ड वॉर III की ओर धकेल रहे हैं ट्रंप

कॉर्कर ने ट्रंप पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया को बार-बार धमकियां दे रहे हैं, उससे अमेरिका तीसरा विश्व युद्ध की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कॉर्कर यूएस स्टेट सेक्रेटर रेक्स टिलरसन के करीबी माने जाते हैं। हाल ही में जब टिलरसन ने नॉर्थ कोरिया के साथ शांति से पेश की आने की बात कही थी, तब कॉर्कर ने उनकी प्रशंसा की थी। हालांकि, ट्रंप ने टिलरसन से नॉर्थ कोरिया के साथ समझौते को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।

Twitter से चल रही है विदेश नीति

Twitter से चल रही है विदेश नीति

कॉर्कर ने ट्रंप पर चुटकी लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति अपने टवीट्स के जरिए विदेश नीति की चला रहे हैं। कॉर्कर ने इंटरव्यू में सभी सीनेटर्स को ट्रंप के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा है। कॉर्कर के अनुसार, कुछ अपवाद को छोड़कर सभी सीनेटर ट्रंप से नाराज है। पूरे इंटरव्यू में बॉब कार्कर ने अपने राष्ट्रपति पर जमकर भड़ास निकाली है। अमेरिका की राजनीति में कार्कर को डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा अनुभव है।

व्हाइट हाउस एक एडल्ट डे सेंटर बन गया

व्हाइट हाउस एक एडल्ट डे सेंटर बन गया

बॉब कार्कर ने अमेरिका की राजनीति में भूचाल एक इंटरव्यू से लाया है, लेकिन इससे भी पहले रविवार को ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि कॉर्कर दूसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है। इस ट्वीट का जवाब देते हुए कॉर्कर ने कहा कि ये शर्मनाक है कि व्हाइट हाउस एक एडल्ट डे सेंटर बन गया है। जाहिर तौर पर इस सुबह कोई अपनी शिफ्ट में नहीं आया।

ट्रंप को अपने ऑफिस के ताकत का अनुभव नहीं

ट्रंप को अपने ऑफिस के ताकत का अनुभव नहीं

डोनाल्ड ट्रंप के एक फिट राष्ट्रपति होने के सवाल पर कॉर्कस ने कहा कि कमांडर इन चीफ को उसके ऑफिस की ताकत का अनुभव तक नहीं है। कॉर्कस ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि आज के वक्त में जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बातें करते हैं, उनकी लोग सरहाना भी करते होंगे। खासकर उस क्षेत्र में जहां वे लोगों को संबोधित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+