अमेरिका: एंटी-मुस्लिम शख्स ने हिजाब पहनी महिला पर चाकू से किया हमला
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक एंटी-मुस्लिम युवक ने एक 31 वर्षीय मुस्लिम नर्स को चाकू मार कर घायल कर दिया है। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने हमलावर की सूचना देने वाले के लिए 5,000 डॉलर की घोषणा की है। पुलिस ने माना कि एंटी-मुस्लिम गैंग के किसी शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है। हिजाब पहनी हुई महिला गुरुवार सुबह जब अपना काम खत्म कर कार से अपने घर लौट रही थी, तभी उसकी कार उत्तर पश्चिम हैरिस काउंटी में एक लाल कार से भिड़ गई। जब वह महिला अपनी कार से बाहर आयी, तभी एक शख्स ने उससे बहस की और उसके बाद चाकू मार दिया।

होउस्टन चैप्टर हैरिस ऑफ द काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन (CAIR-Houston) ने कहा कि टक्कर लगने के बाद, जब महिला कार से बाहर आई, तभी दूसरी कार से एक अन्य शख्स अपनी कार से बाहर निकला और महिला पर उसके धर्म और नस्लवादी टिप्पणी करने लगा। महिला जब अपनी कार की तरफ बढ़ी और अपनी कार में बैठने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसकी कार लॉक हो गई थी।
तभ वह शख्स चाकू निकालकर उस महिला के सामने लहराने लगा और उसके बाद उसने महिला के कंधे और बांह पर चाकू के हैंडल से मारा। अंत में हमलावर ने महिला के बांह पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला सड़क पर लहूलुहान हो गई। फिलहाल उसे उसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह काम करती है।
पुलिस ने अभी तक दो शख्स की पहचान की है, जिनकी उम्र 20 और 35 साल बताई जा रही है। हैरिस काउंटी शेरिफ का ऑफिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications