सांता क्लॉज बनकर स्कूल पहुंचे बराक ओबामा, गिफ्ट देकर जीता दिल
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कई बार अपना निजी वक्त निकालकर लोगों का दिल जीत लेते हैं। अपने ऑवल ऑफिस से कुछ वक्त निकालकर ओबामा निकल पड़े हैं लोगों को एंटरटेन करने। साल के अंतिम महीने में दुनियाभर के मुल्क क्रिसमस और नए साल के जश्न में डूबा है और इस बीच बराक ओबामा भी सांता क्लॉज बनकर स्कूल में बच्चों के बीच पहुंच गए हैं।

दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा सातां क्लॉज बनकर शुक्रवार को वॉशिंगटन के मिडिल स्कूल में पहुंचे। ओबामा ने लेदर की जैकेट और सांता क्लॉज की टोपी पहन रखी थी। स्कूल में पहुंचते ही बच्चों की भीड़ ने ओबामा को घेर लिया। ओबामा ने भी गिफ्ट देकर बच्चों को एंटरटेन किया और उनके साथ फोटो क्लिक की।
शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके बराक ओबामा ने सांता क्लॉज बनकर स्कूली बच्चों से मुलाकात कर एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर की। ओबामा ने ट्वीट कर कहा, 'अपने समाज के लिए वक्त निकालने से बेहतर कुछ नहीं होता है। डीसी (वॉशिंगटन डीसी) क्लब में ब्वॉइज एंड गर्ल्स को सुनकर बहुत अच्छा लगा।' इस ट्वीट को अब तक 54 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और 3 लाख 50 हजार लोगों ने ओबामा के इस ट्वीट को लाइक किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications