'34% टैक्स हटाओ वरना, लगाएंगे 50% नए टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी खुली चेतावनी, 9 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
America china tariff war: अमेरिका और चीन में 'टैरिफ वॉर' तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार (07 अप्रैल) को चीन को धमकी दी कि अगर उसने 8 अप्रैल 2025 तक अमेरिकी निर्यात पर लगाए गए 34% जवाबी टैरिफ वापस नहीं लिए तो वे 09 अप्रैल तक चीन पर नए 50 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में, "अगर चीन कल, 08 अप्रैल 2025 तक अपने व्यापारिक दुरुपयोगों पर की गई 34 फीसदी टैरिफ को वापस नहीं लेता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका चीन पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा देगा, जो 9 अप्रैल से प्रभावी होगा।"

डोनाल्ड ट्रंप चीन को दी ये भी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, "इसके अलावा, चीन के साथ हमारी बैठकों के लिए अनुरोधित सभी वार्ताएं समाप्त कर दी जाएंगी! अन्य देशों के साथ भी वार्ताएं तुरंत शुरू हो जाएंगी, जिन्होंने बैठकों का अनुरोध किया है। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया था कि 09 अप्रैल से अमेरिका चीन से आने वाले सामानों पर 34 फीसदी लेवी लगाएगा। इसके बाद चीन ने अपनी ओर से ऐलान किया कि वो भी अमेरिका पर इसी तरह का टैरिफ टैक्स लगाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी 'टैरिफ नीचियों' का किया बचाव
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीतियों को बचाव भी किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पोस्ट में कहा है कि दुनियाभर के देश अमेरिका से बात कर रहे हैं। इस बातचीत के लिए एक उचित पैमाना तय किया गया है। ट्रंप ने जानकारी दी है कि उन्होंने स्थानीय समय के मुताबिक जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से भी बात की है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जापान ने बिजनेस के मामलों में अमेरिका के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो हमारी एक भी कारें नहीं खरीदते हैं लेकिन हम उनकी लाखों कारों को खरीदते हैं। ऐसा ही हाल कृषि और अन्य प्रोडक्ट के साथ भी है।












Click it and Unblock the Notifications