अमेरिका: इलिनॉइस में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉइस के औरारा में शुक्रवार दोपहर को गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने सबअर्बन शिकागो में स्थित हेनरी प्रेट कंपनी की बिल्डिंग को निशाना बनाया है। एनकाउंटर में हमलावर को मार गिराया गया है, जिसकी पहचान आरोपी की बहन ने की है। हमलावर का नाम गैरी मार्टिन बताया जा रहा है। अमेरिका के इलिनॉइस स्टेट का औरारा शहर पश्चिमी शिकागो से करीब 40 मील दूरी पर स्थित है।

इस घटना के बाद हमले वाले जगह की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास स्थित स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय गैरी मार्टिन ने औरारा शहर के बड़े इंडस्ट्रियल एरिया में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें कम पांच लोगों की मौत और पांच अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
इस मामले को अमेरिकी जांच एजेंसियां एफबीआई, एटीएफ और यूएस मार्शल देख रहे हैं। अभी तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद पुलिस ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान नहीं की जा सकी है। घायल होने वाले सभी लोग पुलिस अधिकारी बताए जा रहे हैं।
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें 10 से ज्यादा इस गोलीबारी के चपेट में आ गए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर के खिलाफ कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं था, हालांकि, शूटिंग की वजह का पता लगाने के कोशिश की जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में ट्रंप के कार्यकाल में इस प्रकार के क्राइम तेजी के साथ बढ़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications
