अमेरिका: टेक्सास में शॉपिंग सेंटर के अंदर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
टेक्सास। अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। टेक्सास के ऑस्टिन में स्थित एक शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी हुई है। इस घटना में तीन लोग मारे गए हैं। ऑस्टिन पुलिस के मुताबिक घटना में किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही किसी आतंकी हमले की पुष्टि है। पुलिस ने साफ इंकार कर दिया है कि इसमें आतंकी साजिश है। पुलिस ने बताया कि आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति जो बाइडन भी दुख जताया है। काउंटी के सार्जेंट डेविड राइट ने बताया कि यह घटना सोमर्स गांव के एक बार में रविवार तड़के हुई।

उन्होंने बताया कि यह टारगेट अटैक था। उन्होंने बताया कि हमलावर अबतक पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाके के अस्पतालों में ले जाया गया है। राइट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि अमेरिका में इस तरह की शूटिंग की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। इससे पहले भी इंडियाना में एक गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पिछले महीने कैलीफोर्निया में एक गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले जॉर्जिया में एक स्पा के अंदर गोलीबारी की घठना हुई थी जिसमें 8 लोग मरे थे।












Click it and Unblock the Notifications