अमेरिका की 31 करोड़ की आबादी, 3 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित, अब जाकर आई ‘गुड न्यूज’

अमेरिका की आबादी करीब 31 करोड़ है जिसमें से 3 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस के खौफ से अभी भी अमेरिका बाहर नहीं निकल पाया है और अमेरिका के नये राष्ट्रपति के लिए देश को कोरोना प्रकोप से बचाना काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, इन सबके बीच अमेरिका में कोरोना मरीजों की तादात 3 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अमेरिका की कुल आबादी करीब 31 करोड़ है और उनमें से 3 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं यानि अमेरिका की आबादी की करीब 10 प्रतिशत जनता कोरोना वायरस संक्रमित हो चुकी है।

विश्व का सबसे प्रभावित देश

विश्व का सबसे प्रभावित देश

अमेरिका विश्व में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आधिकारिक तौर पर 3 करोड़ के पार कर चुका है। ये आंकड़ा वो हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपना टेस्ट करवाया है वहीं लाखों ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें कोरोना तो हुआ होगा मगर उन्होंने टेस्ट नहीं करवाया होगा। अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित है। यहां कोरोना वायरस के करीब 37 लाख मरीज मिल चुके हैं वहीं टेक्सास में करीब 27 लाख तो प्लोरिडा में करीब 20 लाख कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, न्यूयॉर्क में 18 लाख कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

अमेरिका और कोरोना वायरस

अमेरिका और कोरोना वायरस

अमेरिका की इस दुर्दशा के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से अमेरिका को बचाने के लिए शुरूआती दौर में एक भी कदम नहीं उठाए और उसी का नतीजा है आज की तारीख में दुनिया के 24 फीसदी कोरोना मरीज सिर्फ अमेरिका में हैं। वहीं, अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की तादाद साढ़े 5 लाख से ज्यादा होगी।

वैक्सीन पर गुड न्यूज

वैक्सीन पर गुड न्यूज

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि देश में मई के अंत तक कोरोना वायरस की 60 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक होगी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया है कि मई के आखिर तक उनके पास हर अमेरिकी के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना वायरस वैक्सीन उपलब्ध होगी। अमेरिका में इस वक्त वैक्सीनेशवन की प्रक्रिया काफी तेज गति से चल रही है और कई वैज्ञानिक कह चुके हैं कि जब तक अमेरिका के एक एक नागरिक को वैक्सीन नहीं लगाया जाता है, तबतक अमेरिका से कोरोना वायरस खत्म नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+