Amazon के मालिक जेफ बेजोस के स्पेस मिशन का काउनडाउन शुरू, 3 लोगों के साथ खुद करेंगे अंतरिक्ष की सैर
टेक्सास, 19 जुलाई: स्पेस टूरिज्म में अब क्रांति आने वाली है। पहले जहां अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की स्पेसशिप कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने स्पेस टूर करके सबको सन्न कर दिया था। वहीं अब इस रेस में दुनिया के सबसे अमीर इंसान जेफ बेसोज भी ताल ठोक दी हैं। अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन अपनी बड़ी दावेदारी ठोकने के लिए अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यूं कहे कि उनके स्पेस टूर का काउनडाउन शुरू हो चुका है। 20 जुलाई को ब्लू ओरिजिन का स्पेसशिप अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं।

न्यू शेपर्ड रॉकेट उड़ान भरने को तैयार
जेफ बेजोस अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट पर सवार तीन और लोगों के साथ मंगलवार (20 जुलाई) को कर्मन लाइन के लिए उड़ान भरने को तैयार हैं। बता दें कि जमीन से 100 किमी ऊपर कर्मन लाइन अंतरिक्ष की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा है। कंपनी अपनी पहली अंतरिक्ष यात्री उड़ान, NS-16,वेस्ट टेक्सास में लॉन्च साइट वन से लॉन्च करेगी। रॉकेट का लॉन्च सुबह 9 बजे EDT (भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे) का वक्त निर्धारित किया गया है। हालांकि ये समय मौसम के पूर्वानुमान और अन्य तकनीकी कारकों पर भी निर्भर करेगा।

11 मिनट तक चलेगी रॉकेट की उड़ान
न्यू शेपर्ड रॉकेट की उड़ान 11 मिनट तक चलेगी, जिसमें जेफ बेजोस और उनके भाई मार्क के अलावा अंतरिक्ष में जाने के लिए सबसे उम्रदराज महिला 82 वर्षीय एविएटर वैली फंक और सबसे कम उम्र के 18 वर्षीय फिजिक्स के स्टूडेंट ओलिवर डेमेन को ले जाएंगे। रिपोट्स की मानें तो 1960-61 के बीच मरकरी प्लेनेट (बुध ग्रह) पर जाने के लिए ट्रेंड किया था, लेकिन उनको उस टीम से बाहर कर दिया था। वहीं सबसे कम उम्र के ओलिवर डेमेन नीदरलैंड के रहने वाले हैं। ओलिव करोड़पति जोस डेमेन के बेटे हैं। उनके पास प्राइवेट पायलट का लाइसेंस है।

न्यू शेपर्ड के इतिहास में 16वीं उड़ान
ब्लू ओरिजिन ने एक ट्वीट में बताया कि मंगलवार को हमारी पहली मानव उड़ान न्यू शेपर्ड के इतिहास में 16वीं उड़ान होगी। ब्लू ओरिजिन को हाल ही में न्यू शेपर्ड रॉकेट पर मनुष्यों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) से मंजूरी मिली है। न्यू शेपर्ड के ब्लू ओरिजिन के चीफ इंजीनियर क्रिस येजर ने रविवार को एक प्री-लॉन्च इवेंट में बताया कि उनका रॉकेट उड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान के साथ कोई तकनीकी समस्या नहीं है।

पहला कस्टमर बना ओलिवर डेमेन
जानकारी के मुताबिक कर्मन रेखा पर पहुंचने के बाद कैप्सूल बूस्टर से अलग हो जाएगा, जिससे अंदर के लोग पृथ्वी की वक्रता को देख सकेंगे और भारहीनता का अनुभव कर सकेंगे। बूस्टर और कैप्सूल अलग-अलग उतरेंगे, जिसमें कैप्सूल पैराशूट की मदद से पश्चिम टेक्सास के रेगिस्तान में उतरेगा। वहीं डेमन, न्यू शेपर्ड पर उड़ान भरने वाला पहला पेमेंट करने वाला कस्टमर होगा, जो कार्यक्रम के लिए कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत करेगा। ब्लू ओरिजिन के सीईओ बॉब स्मिथ ने एक बयान में कहाकि हम न्यू शेपर्ड पर हमारे साथ उड़ान भरने के लिए ओलिवर का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
Our first human flight on Tuesday will be the 16th flight in #NewShepard’s history. Learn about the meticulous & rigorous launch program that brought us to this first step. Watch the launch live on https://t.co/7Y4TherpLr, starting at 6:30 am CDT / 11:30 UTC. #NSFirstHumanFlight pic.twitter.com/xWQRYLikZd
— Blue Origin (@blueorigin) July 18, 2021












Click it and Unblock the Notifications