चीन के ग्वांगझू में कोरोना के 7 नए मामले, सभी उड़ानों को किया गया रद्द
नई दिल्ली, 07 जून। चीन के ग्वांगडॉन्ग प्रांत में कोरोना के 7 नए मामले सामने आने के बाद ग्वांगझू से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल ये सभी नए मामले प्रांत की राजधानी ग्वांगझू में ही सामने आए हैं। ऐसे में ग्वांगझू से बाहर जाने के लिए यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी। साथ ही ग्वांगझू से आने और जाने वाली सभी विमानों पर कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रोक लगा दी गई है।

Recommended Video
दरअसल ग्वांगझू में कोरोना के 7 नए ममले समने आए हैं। ये नए मामले शनिवार को सामने आए हैं। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है। सोमवार की दोपहर से ग्वांगझू शहर से किसी भी व्यक्ति को अगर यात्रा करनी हो तो उसे 48 घंटे के भीतर का न्यक्लि एसिट टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। ग्वांगझू के हेल्थ कमिशन के प्रवक्ता चेन बिन ने कहा कि इस स्थिति में पार्टी और सरकारी एजेंसियों, इंटरप्राइजेज, संस्थानों, स्कूलों, ट्रैवेल एजेंसीज को जरूरी निर्देशों का पालन करना चाहिए और ग्वांगझू या ग्वांगडॉन्ग को नहीं छोड़ना चाहिए।
चेन ने कहा कि सरकार प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के लिए कड़े कदम उठाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्वांगझू बेयून इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने और जाने वाली सभी उड़ानो को रद्द कर दिया या है। ग्वांगडॉन्ग में कोरोना के नए मामले मई माह में आने शुरू हुए थे, जिसमे से अधिकतर मामले ग्वांगझू, शेनजेन और फोशान में आए हैं। इस बीच चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन को 31 प्रांत में कुल ल91248 नए मामले मिले हैं जबकि 4636 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को चीन में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications