इजराइल में सामने आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानिए इसके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली, 17 मार्च। कोरोना का एक नया वैरिएंट इजराइल में सामने आया है, जिसने एक बार फिर से लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट के दो मामले इजराइल में सामने आए हैं। वहीं चीन में एक बार फिर से कोरोना की लहर लौट आई है और जबसे कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है उसके बाद सबसे अधिक दैनिक केस चीन में मंगलवार को दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले साल की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका में सबसे तेज फैलने वाला ओमिक्रॉन वैरिएंट भी सामने आया था।

corona

क्या है लक्षण
इजराइल में जो नया वैरिएंट सामने आया है वो दो वैरिएंट BA.1+ BA.2 के मिश्रण से बना है। इजराइल में जो दो नए मरीज इस वैरिएंट के सामने आए हैं वह यात्री थे और इजराइल के बेन गूरियन एयरपोर्ट में उनके भीतर यह वैरिएंट पाया गया है। हालांकि अभी तक इस वैरिएंट को अभी नाम नहीं दिया गया है। वहीं इसके लक्षण की बात करें तो दोनों ही मरीजों में हल्का बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। हालांकि दोनों को किसी मेडिकल सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी। ये दोनों मरीज किशोर हैं।

कहां से हुई इसकी शुरुआत
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी तक इस बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया है क्योंकि इसपर शोध अभी चल रहा है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर नाचमैन एश ने कहा कि संभव है कि यह वैरिएंट इजराइल में ही पनपा हो और दोनों ही यात्री फ्लाइट बोर्ड करने से पले इससे संक्रमित हुए हों। इसपर अभी रिसर्च चल रही है, लिहाजा अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

कितना गंभीर है यह संक्रमण
इजराइल के स्वास्थ्य एक्सपर्ट का कनहा है कि यह सामान्य बात है कि इस तरह के दो स्ट्रेन एक साथ पाए जाए। ऐसा उस वक्त होता है जब एक ही कोशिका में दो वायरस होते हैं। जब दोनों एक दूसरे के साथ मिलते हैं तो दोनों जेनेटिक पदार्थों का आदान-प्रदान करते हैं और नया वायरस बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+