महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अलीबाबा के कई कर्मचारियों पर गिरी गाज
चीन की प्रसिद्ध बहु-राष्ट्रीय कंपनी अलीबाबा ने कंपनी की एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अपने कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
बीजिंग, 8 अगस्त। चीन की प्रसिद्ध बहु-राष्ट्रीय कंपनी अलीबाबा ने कंपनी की एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अपने कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि जिनान की व्यावसायिक यात्रा के दौरान शराब का सेवन करने के बाद जब वह सुबह उठी तो उसने खुद को एक होटल के कमरे में बिना कपड़ों के पाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बॉस ने इस बिजनेस ट्रिप पर चलने के लिए उस पर दवाब बनाया था और कहा था कि वह उसे एक क्लाइंट से मिलवाएगा। होटल के सीसीटीवी फुटेज में उसके बॉस को शाम को चार बार उसके कमरे में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
महिला कर्मचारी ने अपने बॉस और एक क्लाइंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर महिला के आरोपों की लंबी चौड़ी लिस्ट वायरल होन के बाद जिहान पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

खुद को बिना कपड़ों के पाया
पीड़ित महिला का आरोप है कि क्लाइंट ने उसे किस किया। रात्रि को शराब पीने के बाद जब वह अगले दिन उठी तो होटल के एक कमरे में खुद को बिना कपड़ों के पाया। पिछली रात उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं है। महिला ने आगे कहा कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में उसके बॉस को उसके कमरे में उसी रात चार बार आते जाते देखा गया है।

आंतरिक जांच के लिए कंपनी ने बनाई टीम
इस मामले पर अलीबाबा समूह के एक प्रवक्ता ने बताया कि अलीबाबा ग्रुप की की यौन दुराचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और हमारे सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना अलीबाबा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी नीतियों और मूल्यों के उल्लंघन के संदेह में संबंधित पक्षों को निलंबित कर दिया है और इस मुद्दे की जांच कर रही पुलिस का सहयोग करने के लिए एक आंतरिक कार्य बल का गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications