पुतिन के विरोधी नावल्नी रविवार को लौटेंगे रूस, ज़हर दिए जाने के बाद से ही थे बाहर
Alexei Navalny Return to Russia: मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नावल्नी ने घोषणा की है कि वह सोमवार 17 जनवरी को रूस पहुंचेंगे। पिछले साल नावल्नी को रूस में घातक जहर से निशाना बनाया गया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था और किसी तरह उनकी जान बची थी।

नावेल्नी को पिछले साल अगस्त में उस वक्त नावोचिक नर्व एजेंट दे दिया गया था जब वे रूस के पश्चिमी प्रांत से फ्लाइट पकड़कर मास्कों आने वाले थे। अचानक प्लेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। नावेल्नी की प्रवक्ता ने बताया था कि उन्हें घातक जहर दिया गया है। बाद में उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर जर्मनी ले जाया गया।
रूसी सरकार पर था शक
कहा गया था कि नावेल्नी के विरोधियों ने उन्हें मारने की साजिश रची थी। इसमें रूसी सरकार का हाथ होने का शक भी जाहिर किया गया था हालांकि रूसी अधिकारियों ने इसमें किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार कर दिया था।
नावेल्नी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब देश लौटने का समय आ गया है। रूस में उनके खिलाफ कई सारे मुकदमे चल रहे हैं।
पुतिन के विरोधी
पेशे से वकील एलेक्सी नावल्नी पुतिन के धुर विरोधी माने जाते हैं। वे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार अभियान चला चुके है। पुतिन विरोधी रैलियों के चलते उन्हें कई बार जेल में रहना पड़ा था। 2018 में वे पुतिन के खिलाफ चुनाव में हिस्सा लेना चाहते थे लेकिन उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया गया। 2017 में उनके चेहरे पर कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर एंटीसेप्टिक डाल दिया था जिसमें उनकी एक आंख खराब हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications