Finland: पुतिन के कट्टर दुश्मन अलेक्जेंडर स्टब बनेंगे फिनलैंड के राष्ट्रपति, समलैंगिक हाविस्टो को दी शिकस्त

फिनलैंड में राष्ट्रपति पद के लिए हुई चुनाव में अलेक्जेंडर स्टब को सफलता हासिल हुई है। उन्होंने फिनलैंड के पूर्व विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो को करारी शिकस्त देते हुए फिनिश चुनाव जीत लिया है। दक्षिणपंथी विचारधारा को फॉलो करने वाले अलेक्जेंडर स्टब पहले फिनलैंड के पीएम पद पर भी रह चुके हैं।

नेशनल कोएलिशन पार्टी के अलेक्जेंडर स्टब को 51.6 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके ग्रीन पार्टी प्रतिद्वंद्वी पेक्का हाविस्टो को 48.4 प्रतिशत वोट मिले। फिनलैंड के नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के बाद यह पहला चुनाव है।

National Coalition Party candidate Alexander Stubb

दो सप्ताह पहले हुए चुनाव के पहले दौर में स्टब और हाविस्टो ने क्रमशः 27.2 फीसदी और 25.8 फीसदी वोट हासिल किया था। वे नौ उम्मीदवारों में शीर्ष 2 में रहे। तीसरे नंबर पर धुर दक्षिणपंथी फिन्स पार्टी के जूसी हल्ला-अहो रहे।

65 वर्षीय हाविस्टो जो कि देश के पहले समलैंगिक राष्ट्रपति बनने की दौड़ में थे, अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने हेलसिंकी सिटी हॉल में स्टब से हाथ मिलाया और उन्हें बधाई दी। हाविस्टो इससे पहले भी दो बार चुनाव जीतने में असफल हो चुके हैं। उन्होंने राजनीति से सन्यांस लेने का भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि वे अब निकट भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।

स्टब आधिकारिक तौर पर 1 मार्च को रूस समर्थक माने जाने वाले सौली निनिस्तो की जगह पद ग्रहण करेंगे। वहीं, रूस विरोधी नेता माने जाने वाले स्टब ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि राष्ट्रपति बनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। स्टब ने 2014 से 2015 तक फिनिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

स्टब ने चुनाव से पहले कहा था कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की वजह से वे राजनीति में लौटे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका मकसद शांति के लिए है। स्टब ने विदेश नीति और सुरक्षा को फिनलैंड के लिए अस्तित्व संबंधी मुद्दे बताया है।

स्टब ने कहा, "हमें याद रखना चाहिए कि राष्ट्रपति का एक मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि फिनलैंड शांति को बढ़ावा दे और मैं राष्ट्रपति के रूप में ऐसा करूंगा।" स्टब ने अपनी राजनीति की शुरुआत 2004 में की थी। राजनीति से बाहर वे यूरोपीय निवेश बैंक के उपाध्यक्ष और फ्लोरेंस में ईयू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+