पेरिस के बाद अल कायदा ने कहा अभी गुड न्‍यूज का इंतजार करें

वाशिंगटन। चार्ली हेब्दो मैगजीन और एक सुपरमार्केट पर हमले के बाद अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (एक्यूएपी) के एक बड़े आतंकी ने फ्रांस में फिर से हमला करने की धमकी दी है। शुक्रवार को एक वीडियो में हारिस अल नजारी ने कहा है, अगर आप युद्ध छेड़ना चाहते हैं, तो शुभ संदेश का इंतजार करें।

Paris-terror-attack-600

वह फ्रांस में तीन दिन पहले हुए हमले में 17 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी लेने के करीब तो पहुंचा लेकिन जिम्मेदारी नहीं ली। बताया जा रहा है कि चार्ली हेब्दो हमले के एक संदिग्ध ने यमन में पढ़ाई की थी और वहां उसने अलकायदा के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था।

फ्रांस के सिक्‍योरिटी फोर्सेज ने शुक्रवार को दो जगहों पर हमला किया और चार्ली हेब्दो हमले में शामिल दो भाइयों को ढेर कर दिया।

वहीं दूसरी ओर अब भी फ्रांस में आतंकी हमले होने का खतरा बना हुआ है क्योंकि एक संदिग्ध महिला आतंकी अब भी फरार बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उसके पास कई खतरनाक हथियार हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+