इस भारतीय शख्स ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर करके जीत ली 2 करोड़ की लॉटरी
यह लकी ड्रॉ दुबई अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग ((Dubai Economy and Tourism),अल अंसारी एक्सचेंज के वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया के सदस्यों की उपस्थिति में निकाला गया।
दुबई, 20 सितंबर : इंसान की किस्मत बदलते देर नहीं लगती है। इसका ताजा उदाहरण हमें संयुक्त अरब अमीरात में देखने को मिला जहां एक प्रवासी भारतीय ने 2,327 दिरहम यानी 50 हजार 508 रुपये अल अंसारी एक्सचेंज ब्रांच से भेजा। इसके बाद शख्स का चयन यूएई के अल अंसारी एक्सचेंज ( Al Ansari Exchange's annual summer promotion) के सालाना होने वाले लकी ड्रॉ में हो गया। अब इस लकी ड्रा का परिणाम आया है जिसमें एक प्रवासी भारतीय को पूरे एक मिलियन दिरहम (United Arab Emirates Dirham) यानी की 2 करोड़ 17 हजार 800 रुपये की लॉटरी लगी है।

सज्जाद अली बट्ट बने करोड़पति
दुबई में अल अंसारी के जरिए विदेशी लोग अपने-अपने घरों में पैसा भेजते हैं। सज्जाद अली बट्ट अब्दुल समद बट्ट ने भी अल अंसारी के जरिए यूएई से भारत में अपने घर पर 2,327 दिहरम भेजा था। अल अंसारी बैंक से पैसे भेजने के कारण सज्जाद का नाम सालाना होने वाली इस लकी ड्रॉ प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया। जब लकी ड्रॉ की घोषणा हुई तो सज्जाद को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें एक्सचेंज की तरफ से 1 Million Dh यानी की 2.1 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी थी। वह सालना होने वाले लकी ड्रॉ के 9वें करोड़पति बन गए थे।

कई लोगों ने जीते आकर्षक इनाम
भारत के सज्जाद अली बट्ट के अलावा इस लकी ड्रा में कई और लोगों ने आकर्षक इनाम जीते हैं। यमन के रहने वाले साबिर अली को एक चमचमाती नई मर्सिडीज बेंज मिली है। वहीं, नेपाल के रहने वाले केसर हुम बहादुर कार्की और पाकिस्तान के नागरिक जुनैद अहमद सज्जाद ज़हीर जोया ने आधा-आधा किलो का सोना लॉटरी के रूप में जीता है।

अधिकारियों और मीडिया के सदस्यों की उपस्थिति में निकाला गया लकी ड्रॉ
यह लकी ड्रॉ दुबई अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग ((Dubai Economy and Tourism),अल अंसारी एक्सचेंज के वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया के सदस्यों की उपस्थिति में निकाला गया। इस दौरान कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीम किया गया। खलिज टाइम्स में छपी

70 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया
रिपोर्ट के मुताबिक अल अंसारी एक्सचेंज के सीओओ अली अल नज्जर ने इस मौके पर कहा कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अल अंसारी एक्सचेंज का यह एनुअल समर प्रमोशन बेहद सफल रहा है। इसमें 70 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। अल अंसारी एक्सचेंज (Al Ansari Exchange) की देशभर में करीब 220 से ज्यादा ब्रांच है। अल अंसारी एक्सचेंज हर साल पैसे लाखों कस्टमर्स के लिए लकी ड्रा निकालती है। इस सालाना लकी ड्रॉ का आयोजन लगातार 9 सालों से अल अंसारी एक्सचेंज की तरफ से आयोजित किया जाता है। लॉटरी में पैसों, कार, सोने के अलावा कई लोगों को महंगे आईफोन जैसी चीजें भी मिली है।
(Photo Credit: Social Media)












Click it and Unblock the Notifications