कैलिफोर्निया: अकाली दल के नेता पर खालिस्तानी समर्थकों का हमला, सामने आया Video
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और अकाली दल के नेता मंजीत सिंह जीके पर अमेरिका में हमले की खबर सामने आई है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि मंजीत सिंह के साथ लोग मारपीट कर रहे हैं और वह सड़क पर गिरे हुए हैं। लोग लात-घूंसों से उन्हें मार रहे हैं। कुछ लोगों ने मंजीत सिंह के मुंह पर कालिख पोत दी है। घटना के बाद इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंजीत सिंह पर यह हमला यूएसए के कैलिफोर्निया शहर में हुआ है। वहीं अकाली दल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मंजीत सिंह पर 20 से अधिक लोगों ने हमला किया था।

आपको बता दें कि मंजीत सिंह को कई दिनों से धमकी मिल रही थी। खुद मंजीत सिंह ने इस बाबत सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले कमेटी के अध्यक्ष और उनके परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर में बदसलूकी हो चुकी है। मंजीत सिंह ने वीडियो के जरिए कहा था कि सिख फॉर जस्टिस की तरफ से मुझे धमकियां मिल रही हैं, लेकिन मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। दिल्ली कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा था कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं। धमकी देने वालों को यह नहीं पता है कि मंजीत सिंह के पीछे 20 लाख सिखों का समर्थन है
#WATCH: Akali Dal leader & Delhi Sikh Gurdwara Management Committee member Manjeet Singh GK attacked, face blackened outside a Gurdwara in California. 3 people have been arrested in connection with the attack. #USA (25.08.18) pic.twitter.com/HdhnlJn8zP
— ANI (@ANI) August 26, 2018
इसे भी पढ़ें- अगर मरने के बाद सम्मान मिलता है तो मैं आज ही मरने को तैयार हूं: आजम खान












Click it and Unblock the Notifications