Ajit Doval: भारत के सबसे बड़े 'जासूस' जाएंगे चीन, बीजिंग के साथ क्या बातचीत करने वाले हैं अजीत डोभाल?
Ajit Doval China Visit: चीन के साथ पिछले कुछ महीनों में हालात सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं और अब रिपोर्ट है, कि भारत के सबसे बड़े जासूस माने जाने वाले नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल, जल्द ही चीन का दौरा करने वाले हैं।
सूत्रों ने सोमवार को बताया है, कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए जल्द ही चीन का दौरा कर सकते हैं।

सामान्य हो रहे हैं भारत और चीन के संबंध!
अजीत डोभाल के बीजिंग दौरे को लेकर ये रिपोर्ट, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की तरफ से संसद के दोनों सदनों में भारत-चीन संबंधों पर विस्तृत बयान दिए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। चार साल बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार पर प्रकाश डालते हुए, जयशंकर ने 3 दिसंबर को लोकसभा को बताया था, कि पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हासिल कर लिया गया है, साथ ही उन्होंने कहा था, कि भारत-चीन संबंधों में "कुछ सुधार" हुए हैं।
जयशंकर ने कहा था, कि भारत की अगली प्राथमिकता तनाव कम करने की प्रक्रिया को जारी रखना होगी।
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "हाल के घटनाक्रम जो लगातार कूटनीतिक जुड़ाव को दर्शाते हैं, उसने भारत-चीन संबंधों को कुछ सुधार की दिशा में आगे बढ़ाया है। पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से विघटन हासिल कर लिया गया है।"
उन्होंने कहा, कि "हाल के घटनाक्रमों से पता चलता है, कि तब से हमारी कूटनीतिक भागीदारी लगातार जारी है और इससे हमारे संबंधों में कुछ सुधार हुआ है। सदन इस तथ्य से अवगत है, कि 1962 के संघर्ष और उससे पहले की घटनाओं के परिणामस्वरूप चीन ने अक्साई चिन में भारतीय क्षेत्र के 38,000 वर्ग किलोमीटर पर अवैध कब्जा कर रखा है।"
आपको बता दें, कि मई 2020 से भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध चल रहा है, जब दोनों सेनाएं गलवान घाटी में हिंसक टकराव में आमने-सामने आ गई थीं। लेकिन, इस साल रूस में SCO शिखर सम्मेलन के ठीक पहले दोनों देशों ने सीमा पर तनाव को कम करने के लिए संघर्ष वाले प्वाइंट्स से सैनिकों को वापस लेने पर सहमति जता दी थी और उसके बाद रूस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब चार सालों के बाद पहली बार बैठक की गई थी। वहीं, उस बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच भी मुलाकात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications