साउथ चाइना सी पर एयर स्ट्रिप बना रहा चीन, अमेरिका ने जारी की तस्‍वीरें

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच विवाद का विषय रहा साउथ चाइनी सी को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। अमेरिका के सेंटर फॉर स्‍ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्‍टडीज यानी सीएसआईएस ने कुछ सैटेलाइट तस्‍वीरें जारी की हैं।

US-releases-pictures-of-counstruction-work-on-south-china-sea

इन तस्‍वीरों के मुताबिक चीन साउथ चाइनी सी पर एक आर्टिफिशियल आईलैंड बनाने के साथ ही इस पर एयर स्ट्रिप भी बना रहा है। इन एयर स्ट्रिप पर चीन अपने प्‍लेन उतारने के लिए रनवे बनाने की तैयारी में है।

हाल ही में ऐसे आर्टिफिशियल आईलैंड पर बनी एयरस्ट्रिप की तस्वीर जारी की गई है। वाशिंगटन ने सीएसआईएस की तस्वीरों का आकलन कर ये नतीजे निकाले हैं।

सीएसआईएस की मानें तो निर्माण इतनी तेजी से हो रहा है जैसे किसी रोड या ब्रिज या अपार्टमेंट बनाने का काम होता है। चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसा कर रहा है, ताकि वह अपने दुश्मनों को घेरकर रख सके।

साउथ चाइना सी में इन द्वीपों और रीफ पर किसका दावा है, इसे लेकर चीन और उसके पड़ोसियों - फिलीपीन्स, वियतनाम - तथा अमेरिका में टकराव रहा है। हाल के हफ्तों में यह विवाद और बढ़ गया है।

साउथ चाइना सी काफी अरसे से विवाद का एक बड़ा विषय है, जिस पर चीन और अमेरिका में असहमति है। अगले सप्ताह होने वाली राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा के दौरान इस मुद्दे के उठने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+