सीरिया: IS आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हमले में 23 आम नागरिकों की मौत
नई दिल्ली। पूर्वी सीरिया के एक कस्बे में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 23 आम नागरिक मारे गए हैं। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं।

सीरिया में मानवाधिकार संगठनों ने बताया कि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमला सीरिया की ओर से किया गया है या रूस ने किया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका और रूस की ओर से बीते सोमवार से कुछ इलाकों में हमले किए गए हैं जहां आईएस के आतंकी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications