ब्रिटेन के बाद बहरीन में कोरोना वैक्सीन Pfizer-BioNTech को मिली मंजूरी, जानें कब से होगा टीकाकरण

ब्रिटेन के बाद बहरीन में कोरोना वैक्सीन Pfizer-BioNTech को मिली मंजूरी, जानें कब से होगा टीकाकरण

नई दिल्ली: Bahrain approves Pfizer's coronavirus vaccine: कोरोना वायरस वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) को हाल ही में यूके (ब्रिटेन) ने इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी है। ब्रिटने की सरकार द्वारा बताया गया है कि अगले हफ्ते से इस वैक्सीन को देश में उपलब्ध कराया जाएगा। ब्रिटेन के बाद फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन को बहरीन (Bahrain) में भी शुक्रवार (04 दिसंबर) को मंजूरी मिल गई है। ब्रिटेन के बाद बहरीन दूसरा देश है, जिसने फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

Recommended Video

    Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine को Bahrain ने दी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus vaccine

    समाचार एजेंसी एपी ने स्टेट-रन बहरीन न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा, "बहरीन राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक प्राधिकरण ने फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के वैक्सीन की मंजूरी की पुष्टि की है। इसके लिए उपलब्ध आंकड़ों के प्राधिकरण द्वारा गहन विश्लेषण और समीक्षा की गई है।''बहरीन में वैक्सीन का टीकाकरण बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा।

    फाइजर ने क्लीनिकल ट्रायल आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि इसकी mRNA वैक्सीन के लिए 95 प्रतिशत प्रभावकारी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइजर-बायोएनटेक के टीके को माइनस 70 सेल्सियस पर स्टोर करना होगा।

    इससे पहले, बहरीन ने सिनोपार्म द्वारा इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए बनाई गई एक चीनी कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी थी। बहरीन ने हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं की है कि उनके द्वारा ऑर्डर किए गए फाइजर-बायोएनटेक कोरोनावायरस वैक्सीन की डोज कितनी है।

    इसी साल नवंबर में बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन हो गया था।

    कोरोना वायरस का प्रकोप विश्वभर के 190 देशों में जारी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 65 मिलियन से अधिक मामलों की पुष्टी हुई है। वहीं लगभग 1.5 मिलियन लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+