Bangladesh: शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सेना अंतरिम सरकार बनाएगी, आर्मी चीफ बोले-मैं सब संभाल लूंगा

Bangladesh News: अपनी आजादी के बाद पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश अबतक के सबसे बड़े संकट से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद उपद्रवी पीएम आवास में लूटपाट मचा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने आवामी लीग अध्यक्ष शेख हसीना के ऑफिस को आग के हवाले कर दिया।

इस बीच सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। इसी के साथ उन्होंने प्रदर्शकारियों ने शांति रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

Bangladesh Army Chief

अंतरिम सरकार बांग्लादेश को चलाएगी

बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने की पुष्टि करते हुए कहा कि अंतरिम सरकार देश को चलाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, "देश में कर्फ्यू या किसी इमरजेंसी की जरूरत नहीं है, आज रात तक संकट का समाधान निकाल लिया जाएगा।"

देश की स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आर्मी चीफ ने कहा, "सेना के साथ चर्चा में मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। छात्रों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और घर वापस जाएं।" न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार आर्मी ने देश की प्रमुख पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की। 18 सदस्यीय अंतरिम सरकार प्रस्तावित की गई है। सेना इस सरकार को बनाएगी।

सभी हत्याओं की जांच करेंगे, छात्रों को मिलेगा न्याय

इसी के साथ सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने वादा किया कि सेना पीछे हट जाएगी और छात्र प्रदर्शनकारियों पर घातक कार्रवाई की जांच शुरू करेगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम सभी हत्याओं की जांच करेंगे और जिम्मेदार लोगों को दंडित करेंगे। मैंने आदेश दिया है कि कोई भी सेना और पुलिस किसी भी तरह की गोलीबारी में शामिल नहीं होगी। अब छात्रों का कर्तव्य है कि वे शांत रहें और हमारी मदद करें।"

'मैं सब संभाल लूंगा', बोले आर्मी चीफ

उन्होंने आगे कहा कि हम अंतरिम सरकार का गठन करके शासन करेंगे। हमारे देश को नुकसान हो रहा है।संपत्ति को नुकसान हो रहा है। मुझे दायित्व दाजिए, मैं सब संभाल लूंगा। बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुए उग्र आंदोलन में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+