Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PoK के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की संसद में लगे इमरान खान 'शेम-शेम' के नारे

नई दिल्ली। पुलवामा में 14 फरवरी को CRPF काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों के सांसदों ने इमरान खान के विरोध में शेम-शेम के नारे लगाए। इतना ही नहीं बौखलाहट में कुछ पाकिस्तानी सांसदों ने भारत पर बेतुके आरोप भी लगाए हैं और जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी है।

पाकिस्तान में गरमाई सियासत, इमरान के खिलाफ नारेबाजी

पाकिस्तान में गरमाई सियासत, इमरान के खिलाफ नारेबाजी

भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। पाकिस्तानी सांसदों की भले ही संसद में ज्यादा मौजूदगी नहीं थी, बावजूद इसके पाकिस्तान के कई सांसद प्रधानमंत्री इमरान खान के रवैये से नाराज नजर आए। स्थिति ये हो गई कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तानी संसद में शेम-शेम के नारे भी लगाए गए। हालांकि इस हंगामे के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि अपनी रक्षा कैसे करनी है। यह भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई गंभीर कार्रवाई थी। ये कार्रवाई नियंत्रण रेखा का उल्लंघन है और पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई करने और आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है।

हिना रब्बानी खार ने इमरान खान से की बड़ी मांग

हिना रब्बानी खार ने इमरान खान से की बड़ी मांग

वहीं इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री और सांसद हिना रब्बानी खार ने इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) में सुषमा स्वराज के गेस्ट ऑफ ऑनर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। कश्मीर मसले को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉरपोरेशन (आईओसी) ने अबु धाबी में 1-2 मार्च को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में पहली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर बुलाया गया है। हालांकि अब भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में आईओसी की इस बैठक के बहिष्कार की मांग उठने लगी है।

हिना ने पूछा- भारत की कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान कैसे देगा

हिना ने पूछा- भारत की कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान कैसे देगा

पाकिस्तान की सांसद हिना रब्बानी खार ने कहा कि इमरान खान सरकार को इस मामले में पूरे विस्तार के साथ सामने आकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। आखिर भारत की ओर से की गई कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान कैसे देगा। इस कार्रवाई के क्या प्रभाव होंगे, इस पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरान खान को ये बताना चाहिए कि आखिर इस एयर स्ट्राइक पर उनकी सरकार का क्या जवाब होगा। ओआईसी में हिंदुस्तान की विदेश मंत्री को 'गेस्ट ऑफ ऑनर' बनाया गया है, ऐसे में पाकिस्तान को इस सम्मेलन का बॉयकॉट करना चाहिए।

इमरान बोले- सेना और जनता हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार

इमरान बोले- सेना और जनता हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार

दूसरी ओर भारत की जवाबी एयर स्ट्राइक के कुछ घंटों के बाद पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक हुई है। कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, पाकिस्तान समय और जगह देखकर भारत को जवाब देगा। इसके साथ ही इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता और सेना को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+