इस देश में कंडोम की कमी से परेशान हुई जनता, लोगों ने लगाई सरकार से गुहार
केन्या सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या में सालाना लगभग 34,000 नए एचआईवी संक्रमण दर्ज किए जाते हैं।
Kenya condom shortage: अफ्रीकी देश केन्या में गहरा कंडोम संकट पैदा हो गया है और अब देश की जनता कंडोम संकट की वजह से परेशान हो गई है। आलम ये है, कि परेशान जनता ने अब सरकार से फौरन फ्री कंडोम मुहैया कराने की अपील की है। केन्याई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में फ्री में कंडोम बांटा जाता है, लेकिन कंडोम की भारी कमी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

केन्या में कंडोम की भारी कमी
केन्याई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, केन्या में नागरिक समाज समूह देश भर में मुफ्त कंडोम की कमी के बारे में शिकायत कर रहे हैं और सरकार के पास शिकायतों का अंबार लग गया है। वहीं, बीबीसी ने बताया है कि, केन्या में भारी मात्रा में कंडोम का खरीदा जाता है और केन्या की सरकार दूसरे देशों से कंडोम का आयात करती है और फिर देश में कंडोम की मुफ्त में बिक्री की जाती है। केन्या के सरकारी अस्पतालों और अलग अलग सरकारी सेंटर्स पर लोगों के लिए फ्री में कंडोम उपलब्ध रहता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से केन्या में कंडोम संकट पैदा हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि केन्या सरकार ने कंडोम के ऊपर काफी टैक्स लगा दिया है, जिसके बाद अब आपूर्तिकर्ता, केन्या को मुफ्त कंडोम प्रदान नहीं कर रहे हैं।

सरकार से क्या है मांग?
कंडोम की कमी के बीच केन्या के लोग और एक्टिविस्ट सरकार से मांग कर रहे हैं, कि वो कंडोम के ऊपर से टैक्स खत्म कर दे, ताकि देश में कंडोम की कमी को खत्म किया जा सके। एक्टिविस्ट का कहना है, कि अगर सरकार ने कंडोम के ऊपर से टैक्स नहीं हटाया और अगर लोगों तक फ्री में कंडोम नहीं पहुंच पाया, को फिर देश में एचआईवी संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्या में हर साल करीब 45.5 करोड़ कंडोम की आवश्यकता हर साल होती है, लेकिन उनमें से सरकार करीब 15 करोड़ कंडोम का ही आयात कर पाती है। लिहाजा, देश में कंडोम की भारी कमी आ गई है। कंडोम का इस्तेमाल करने से एचआईवी के अलावा, अन्य यौन संचारित रोगों जैसे गोनोरिया और क्लैमाइडिया को रोकने में भी मदद मिलती है।

एड्स से परेशान रहता है केन्या
केन्या सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या में सालाना लगभग 34,000 नए एचआईवी संक्रमण दर्ज किए जाते हैं। लेकिन, साल 2020 के बाद से यौनकर्मियों के बीच एड्स के मामलों में काफी तेजी से उछाल आया है। केन्या के सिविल सोसाइटी समूहों ने सरकार के हाई इम्पोर्ट टैक्स को इस संकट का जिम्मदार बता रहे हैं, क्योंकि केन्या में तीन कंडोम वाला एक पैकेट लगभग 1 डॉलर यानि करीब 80 भारतीय रुपये में बेचा जाता है, लिहाजा केन्या की गरीब लोगों के लिए कंडोम का इस्तेमासल करना काफी मुश्किल हो जाता है। एक्टिविस्ट्स ने चेतावनी दी है, कि अगर कंडोम संकट इसी तरह से जारी रहता है, तो फिर देश ने पिछले कुछ दशकों में एड्स के खिलाफ जो भी कामयाबी हासिल की है, वो मिट्टी में मिल जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications