अफगानिस्तान: गजनी में तालिबान का कहर जारी, 5 दिन में 200 से ज्यादा अफगान सैनिकों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच पिछले पांच दिनों से संघर्ष जारी है, जिसमें अब तक 200 से ज्यादा अफगान सैनिकों की मौत हो चुकी है। अफगानिस्तान में तालिबान का सुरक्षा बलों को खिलाफ यह अब तक का सबसे खतरनाक कहर माना जा रहा है। गजनी प्रांत में पिछले सप्ताह चार अलग-अलग स्थानों पर आतंकियों ने अटैक करना शुरू किया, जिसके बाद संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है। संघर्ष के पांचवें दिन तालिबान ने 17 और जवानों को मार दिया है।

अफगानिस्तान: 5 दिन में 200 से ज्यादा अफ्गान सैनिकों की मौत

तालिबान का दावा है कि अफगान फोर्स के दर्जनों सैनिकों ने सरेंडर कर दिया है, तो वहीं कई सुरक्षाबलों को बंधन बना लिया गया है। स्थानीय प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर रहमानी ने कहा कि तालिबान ने सोमवार रात को अटैक करने से पहले 140 अफगान सैनिकों को घेर लिया था। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि 57 अफगान सैनिक तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 17 अन्य लोगों को युद्ध के दौरान बंधक बना लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आठ सैन्य हमवी (सैन्य ट्रक) भी जब्त कर लिए हैं। इस बीच, अफगान सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कहा है कि उन्होंने गजनी से तालिबान को निकाल दिया है। गजनी प्रांत पर अटैक के बाद सैकड़ों लोग अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं, जबकि 20 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है।

गजनी में युद्ध के दौरान तालिबान ने ना सिर्फ सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया, बल्कि टेलिफोन टॉवर और लैंडलाइन कनेक्शन को भी काट लिया है। गजनी में तालिबान के आतंक से निपटने के लिए अमेरिका ने भी अपनी सेना भेजी है।

यह भी पढ़ें: भारत को धमाकों से दहलाने के लिए 'एक चूक' की फिराक में बैठा अलकायदा- UN Report

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+