अफगानिस्तान में पुलिस चौकियों पर तालिबान ने किया अटैक, 22 पुलिसकर्मियों की मौत
कंधार। अफगानिस्तान के कंधार में तालिबान ने पुलिस चौकियों को निशाना बनाया है, जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत और 15 के घायल होने की पुष्टी की गई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में मंगलवार को तालिबान ने पुलिस चौकियों पर धावा बोला। पिछले दो सप्ताह में अफगानिस्तान में दूसरी बार पुलिस चौकियों पर तालिबान ने हमला किया है।

अफगान सरकार के अनुसार, इस घटना में 45 तालिबान आंतकवादियों को मार गिराया है, वहीं, 35 घायल हुए हैं। सरकार ने बताया कि तालिबान ने किसी भी पुलिस चौकी पर कब्जा नहीं किया है।
वहीं, समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को मेवांड जिले में हुए इस हमले में 45 तालिबानी आतंकवादी भी ढेर हो गए थे।
वहीं, तालिबान के अनुसार, उन्होंने 43 पुलिसकर्मियों को मारा है और 13 बख्तरबंद वाहनों को भी ध्वस्त किया है। अफगानिस्तान में तालिबान और यूएस मिलिट्री गठबंधन के बीच 2001 से जंग चल रही है। जिसमें, लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। तालिबान अफगानिस्ता में इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए जंग लड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications