काबुल में टी20 मैच के दौरान फिदायीन हमला, दो की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में क्रिकेट ग्राउंड के बाहर फिदायीन हमला हुआ है, जिसमें दो लोगों के मरने की खबर आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, क्रिकेट ग्राउंड के गेट के पास एक आदमी ने खुद को बम से उड़ा दिया। काबुल क्रिकेट ग्राउंड में सभी क्रिकेटर्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अफगानिस्तान के राजधानी काबुल के क्रिकेट ग्राउंड में टी20 मैच चल रहा था, उस दौरान गेट के पास फिदायीन हमला हुआ है। यह हमला करीब शाम करीब 4 बजे हुआ, जब एक शख्स ने खुद को उड़ा दिया।
इस हमले के बाद मैच को थोड़े टाइम के लिए रोक लिया गया, लेकिन बाद में फिर से शुरू किया गया। काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मैच के दौरान हमले ने हड़कंप मचा दिया और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अफ्गान पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications