अफगानिस्तान: जलालाबाद में सेव द चिल्ड्रन ऑफिस के बाहर धमाका, 11 लोग जख्मी
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद में सेव द चिल्ड्रन ऑफिस के बाहर धमका हुआ है, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए है। अफगानिस्तान के जलालाबाद में सुबह करीब 9:15 बजे आत्मघाती हमला हुआ है। घायल हुए लोगों को हॉस्पीटल पहुंचाया गया है। नांगरहर प्रांत के प्रवक्ता ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने सेव द चिल्ड्रन कम्पाउंड के एंट्री गेट पर कार में धमाका किया है।

मोहम्मद आमिन, जो कम्पाउंड के अंदर थे, उसने एफपी (न्यूज एजेंसी) को बताया कि एक गनमैन अंदर आने के लिए एंट्री गेट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर रहा था। हालांकि, अभ तक किसी भी आतंकी सगंठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि पिछले सप्ताह काबुल के लग्जरी होटल में तीन आतंकी घुस गए थे, जिसमें 22 लोगों की जान गई थी।
जलालाबाद में हुए हमले के बाद स्पेशल फोर्स मौके पर पहुंच गई है, उस तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आतंकी संगठन काफी सक्रिय है। अफगानिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकग्रस्त मुल्क है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications