Afghanistan strikes on Pakistan: अफगानिस्तान ने पाक पर किया हमला, 15 पोस्ट पर किया कब्जा, मारे सैनिक,Video
Afghanistan strikes on Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। अफगानिस्तान ने 26 फरवरी (गुरुवार) को सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमला किया और लगभग 15 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा जमा लिया है। अफगानिस्तान के सैन्य और सरकारी अधिकारियों के अनुसार ये कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा किए गए घातक हवाई हमलों के जवाब में की गई थी, जिसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने 'X' पर बताया, "पाकिस्तानी सेना के बार-बार के उल्लंघनों के जवाब में, उनके सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए।" एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि नंगरहार और कुनार के पूर्वी प्रांतों में अफगान बलों ने पाकिस्तानी चौकियों पर "भारी हमले" किए हैं।

अफगानिस्तान में सेना के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मोहम्मदी ने बताया, "अफगान पक्ष को कोई हताहत नहीं हुआ है।" कुनार प्रांत में राज्यपाल के कार्यालय और निवासियों ने भी एएफपी (AFP) को पुष्टि की कि सैन्य कार्रवाई जारी है। तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमीदुल्ला फ़ितरत ने दावा किया कि अफगान सेना ने "15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है।"
दावा पाक के 40 सैनिक मार गिराए
TOLOnews की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता ने पुष्टि भी की है कि पाकिस्तान की सैन्य शासन से संबंधित 15 चौकियाँ इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं के नियंत्रण में आ गई हैं।इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता ने कहा, Kunar Province में इस्लामिक अमीरात की सेनाओं द्वारा किए गए अभियानों के बाद पाकिस्तान की सैन्य शासन की सेनाओं के लगभग 40 सदस्य मारे गए हैं। एक बयान में Zabihullah Mujahid ने यह भी जोड़ा कि इस्लामिक अमीरात की सेनाओं ने उनमें से 13 के शव ट्रांसफर कर दिए हैं।
पाक की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने किया हमला
हालांकि अफगान के इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह सैन्य अभियान रविवार रात नंगरहार और पकतिका प्रांतों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 13 नागरिक मारे गए। वहीं, तालिबान सरकार ने 18 लोगों के मारे जाने की बात कही और पाकिस्तान के 80 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने के दावे को नकार दिया।
हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंध काफी बिगड़ गए हैं। मंगलवार को भी सीमा पार गोलीबारी की सूचना मिली थी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अक्टूबर में घातक झड़पों में 70 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसके बाद से सीमा चौकियां अक्सर बंद रहती हैं। इस्लामाबाद, अफगानिस्तान पर पाकिस्तान में हमला करने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाता है, जिसे तालिबान सरकार अस्वीकार करती है।












Click it and Unblock the Notifications