अफ़ग़ानिस्तान: काबुल की हिफ़ाज़त करेगी तालिबान की ये नई 'फ़तेह फ़ोर्स'
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने काबुल शहर के हाई-प्रोफ़ाइल इलाक़े की हिफ़ाज़त के लिए एक नया सुरक्षा बल बनाया है. हाल ही में कई चरमपंथियों ने शहर की क़ानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसे संदेश शेयर किए थे.
24 अगस्त को एक ट्विटर पोस्ट में तालिबान के अरबी भाषा के अकाउंट (@alemara_ar) ने इस बारे में जानकारी दी. ट्वीट में तस्वीरों के साथ लिखा है कि ये 'फ़तेह वॉक' यानी विजेता फ़ोर्स है और इसने काबुल शहर में गश्त लगाना शुरू कर दिया है.
पोस्ट की गई चार तस्वीरों में हथियारबंद सैनिक अपने सुरक्षा वाहनों के साथ देखे जा सकते हैं.
https://twitter.com/alemara_ar/status/1430046999311790095?s=20
एक तस्वीर में तालिबान के सफेद झंडे के साथ सैन्य वाहनों की एक कतार दिखाई गई है. दूसरी तस्वीर में इन गाड़ियों पर नई फ़ोर्स का पश्तो और अंग्रेज़ी में नाम दिखाई दे रहा है.
जब तालिबान लड़ाके ने पूछा- इतने सारे पाकिस्तानी यहाँ क्यों आ रहे हैं?
अफ़ग़ानिस्तान: अल-क़ायदा की तालिबान को बधाई, मुसलमानों से कहा-मत करो समझौता
अहम स्थानों की सुरक्षा
तालिबान के अरबी भाषा के ट्विटर अकाउंट ने इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन इस्लामिक अमीरात की मल्टीमीडिया शाखा के बताए जाने वाले एक अकाउंट ने दावा किया कि नई फ़ोर्स सराय शहज़ादा सहित काबुल में प्रमुख स्थानों की रखवाली कर रही है.
15 अगस्त को तालिबान के काबुल पर क़ब्ज़ा करने के बाद, उनके अरबी-भाषा के ट्विटर अकाउंट ने बद्री 313 नाम की एक यूनिट को स्पेशल फ़ोर्सेज़ के नाम से प्रचारित किया था.
15 और 17 अगस्त के ट्वीट्स में तालिबान ने कहा था कि बद्री 313 यूनिट को राष्ट्रपति भवन के साथ-साथ राजधानी के "रणनीतिक और संवेदनशील" हिस्सों को सुरक्षित करने के लिए तैनात किया गया है.
तालिबान के ख़िलाफ़ इस्लामिक स्टेट ने खोला मोर्चा, 'अमेरिका का पिट्ठू' कहा
तालिबान के उठा ले जाने से बेहतर मरना है: एक हज़ारा छात्रा की आपबीती
जुलाई में तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने बद्री 313 की पासिंग आउट के बारे में ट्वीट किया था. इससे पहले ज़बीउल्लाह ने नंवबर 2018 में भी इस फ़ोर्स का ज़िक्र किया था.
बीते कुछ दिनों में तालिबान ने ऐसे छवि पेश करने की कोशिश की है, जिससे लगे कि अफ़ग़ानिस्तान में ज़िंदगी पटरी पर लौट रही है.
https://twitter.com/Zabehulah_M33/status/1420216121655971842?s=20
चीन ने दिया मदद का प्रस्ताव
इस बीच चीन ने कहा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान में शांति और पुनर्निर्माण प्रक्रिया में मदद करने को तैयार है. चीन ने अफ़ग़ान तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल की चीनी राजदूत के साथ मुलाक़ात के दौरान मदद की ये पेशकश की है.
चीन में सरकार समर्थित न्यूज़ वेबसाइट 'द पेपर' ने चीनी अधिकारियों के हवाले से इस मुलाक़ात को 'सहज और प्रभावी' बताया है.
रूस और पाकिस्तान के अलावा चीन ही वो देश है, जिसने अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद उसके लिए गर्मजोशी दिखाई है. काबुल पर नियंत्रण से पहले भी तालिबान का प्रतिनिधिमंडल चीन गया था और तब चीन ने तमाम दूसरी बातों के साथ कहा था कि वो अफ़ग़ानिस्तान के 'अंदरूनी मामलों में दख़ल नहीं देगा.'
तब तालिबान ने भरोसा दिलाया था कि वो अपनी (अफ़ग़ानिस्तान की) ज़मीन को चीन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल नहीं होने देगा.
चीन ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में चीन के राजदूत वांग यू की मंगलवार 24 अगस्त को काबुल में तालिबान के अब्दुल सलाम हनफ़ी से मुलाक़ात हुई. अब्दुल सलाम तालिबान के क़तर स्थित राजनीतिक दफ़्तर के उप प्रमुख हैं.
तालिबान, चीन और पाकिस्तान की जुगलबंदी में क्या भारत अलग-थलग पड़ गया?
वांग ने बुधवार को मीडिया को बताया, "अफ़ग़ान तालिबान के साथ चीन की बातचीत सहज और प्रभावी रही. दोनों पक्षों के बीच तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए काबुल स्वाभाविक रूप से एक अहम जगह है "
हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि मीटिंग के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा की गई.
https://www.youtube.com/watch?v=t2hAzmUlUDA
उन्होंने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान के लिए चीन की नीति एक सी और बिल्कुल स्पष्ट रही है. हम हमेशा अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभु स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करत हैं. हम अफ़ग़ानिस्तान के अंदरूनी मामलों में दख़ल नहीं करने की नीति पर चलते हैं और अफ़ग़ानिस्तान के सभी लोगों के लिए दोस्ताना रुख़ रखते हैं."
वांग ने ये भी कहा, "चीन अफ़ग़ान लोगों के अपना भविष्य और तकदीर तय करने की स्वायत्ता का सम्मान करता है. चीन अफ़ग़ान की अगुवाई वाले अफ़ग़ानों के अधिकार वाले सिद्धांत का समर्थन करता है."
उन्होंने आगे कहा, "चीन अफ़ग़ानिस्तान के साथ पड़ोसी के रूप में दोस्ताना और सहयोग वाले रिश्ते बरकरार रखना चाहता और शांति और पुनर्निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है."
ये भी पढ़ें
अफ़ग़ानिस्तान की रानी सोराया की कहानी जिन्हें लेकर होते रहे विवाद
(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग की ख़बरें ट्विटर और फ़ेसबुक पर भी पढ़ सकते हैं.)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications