तालिबान के आतंक से गुरुद्वारे ने बचाई जान, अब तीन सिखों और गुरुग्रंथ साहिब को वायुसेना जल्द लाएगी भारत

नई दिल्‍ली, 23 अगस्‍त। अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्जे को एक सप्‍ताह बीत चुका है। अभी भी वहां कई विदेशी फंसे हुए हैं जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। भारतीय वायु सेना के विमान अफगानिस्‍तान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों, अफगान हिंदुओं और सिखों को लाने के एक कठिन मिशन में जुटी है। भारतीय अधिकारियों ने काबुल के गुरुद्वारे में शरण लेने वाले जिन तीन सिखों और उनके साथ तीन गुरुग्रंथ साहब को सुरक्षित बचाया था उनको भारतीय वायुसेना विमान से जल्‍द ही भारत लाया जा रहा है। इनके साथ विमान से भारतीय नागरिकों, 46 अफगान हिंदुओं को भी काबुल से भारत सुरक्षित लाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारतीय अधिकारी काबुल के पास एक गुरुद्वारे में शरण लेने वाले सिखों के एक समूह के संपर्क में हैं और उन्हें जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा। सोमवार को बताया गया सिखों के प्रवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ 3 सिखों, 46 अफगान हिंदू और सिख वर्तमान में काबुल हवाई अड्डे के अंदर हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बलों द्वारा भारतीय वायु सेना के विमान में ले जाया जा रहा है। अगले कुछ घंटों में और लोगों को निकाला जाएगा। अफगानिस्‍तान की गुरुद्वारा से सिखों की पवित्र गुरुग्रंथ साहेब भारत सुरक्षित लाए जाने पर भारतीय सिख समुदाय के लोग मोदी सरकार और वायुसेना के अधिकारियों को धन्‍यवाद दे रहे हैं।

बता दें 15 अगस्त रविवार को तालिबान द्वारा युद्ध से तबाह देश अफगानिस्‍तान पर कब्ज़ा करने के बाद से भारत वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए एक कठिन मिशन चला रहा है। भारतीय वायु सेना ने सैकड़ों अफगान हिंदुओं और सिखों को वापस लाने के लिए काबुल से कई बचाव उड़ानें भी संचालित की हैं।

एक अमेरिकी सिख निकाय के अनुसार, 200 से अधिक सिख, जिन्होंने एक गुरुद्वारे में शरण ली है, काबुल से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। यूनाइटेड सिख्स ने एक बयान में कहा, "काबुल में गुरुद्वारा करता परवन में महिलाओं और 50 से अधिक बच्चों सहित 260 से अधिक अफगान नागरिक बचे हैं। इसमें कल जन्मे एक के साथ तीन नवजात भी शामिल हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+