अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमला, बम धमाके से दहली राजधानी काबुल
नई दिल्ली, अगस्त 3। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर से आत्मघाती हमला हुआ है। राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी के घर के बाहर ये आत्मघाती हमला किया गया। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी, वहीं धमाके से पैदा हुआ धुआं दूर तक ऊंचे आसमान में देखा गया। टोलो न्यूज के मुताबिक धमाके के बाद गोलियां चलने की आवाजें भी आईं।

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक काबुल के शीरपुआर इलाके में ये धमाका हुआ। यहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी का घर है। धमाके के बाद रक्षामंत्री की ओर से कहा गया कि धमाका कार में रखे बम क जरिए किया गया। उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि वो पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं इस हमले की जानकारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
टोलो न्यूज के मुताबिक रक्षामंत्री के घर के बाहर लगी कार में पहले धमाका हुआ और फिर गोलियां चलने लगी। बंदूकधारी हमलावर रक्षामंत्री के घर में घुसने की कोशिश करने लगा। हालांकि जब य हमला हुआ रक्षामंत्री अपने निवास स्थान पर मौजूद नहीं थे। जहां ये हमला हुआ, वो बेहद हाई प्रोफाइल इलाका है, जहां कई राजनयिकों का निवास स्थान हैं। इस इलाके में कई महत्वपूर्ण इमारत हैं और राष्ट्रपति का महल भी मौजूद है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications