अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ में मस्जिद में बम ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा जख्मी
काबुल, 21 अप्रैल: अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में गुरुवार को एक मस्जिद में भीषण विस्फोट हुआ है। इस ब्लास्ट में कम से कम 10 लोगों मौत हो गई हैं। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मजार-ए-शरीफ स्थित साईं डोकेन मस्जिद में ये विस्फोट उस समय हुआ, जब काफी संख्या में लोग इबादत के लिए यहां जमा थे।
Recommended Video

उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में जिस मस्जिद में ये विस्फोट हुआ है, वो इस्लाम के शिया पंथ को मानने वालों की मस्जिद है। रमजान महीने के चलते मस्जिद में बीड़ भी काफी थी। मजार-ए-शरीफ के तालिबान कमांडर के प्रवक्ता आसिफ वजेरी ने मजारे शरीफ की मस्जिद में धमाके की बात को स्वीकारा है।
दो दिन पहले हुए थे काबुल में धमाके
दो दिन पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में सिलसिलेवार तीन धमाके हुए थे। मंगलवार को पश्चिमी काबुल में एक हाई स्कूल में तीन विस्फोट हुए, ये धमाके भी शिया हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाते हुए किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications