अफगानिस्तान में आर्मी और तालिबान के बीच मुठभेड़, 9 जवानों और 17 आतंकियों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के फराहा प्रांत में अफगान नेशनल आर्मी और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। फराह प्रांत में मंगलवार रात को हुई इस मुठभेड़ में 9 जवान और 17 आतंकियों के मौत की पुष्टी की गई है। अफगानिस्तान में पिछले एक हफ्ते से लगातार आतंकी हमले हो रहे है। इस महीने के पिछले हफ्ते में अफगानिस्तान के 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान: आर्मी व तालिबान के बीच मुठभेड़, 9 जवानों की मौत

सरकार के प्रवक्ता नासिर मेहरी ने कहा कि मंगलवार रात को बेलांदी क्षेत्र में ANA चेक पोस्ट पर आतंकियों ने मंगलवार रात को हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में 9 अफगान नेशनल आर्मी के जवान की मौत हो गई। इस हमले के बाद जवानों और आतंकियों के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ चली जिसमें चार अन्य घायल जवान हो गए।

अफगान आर्मी ने हवाई हमले कर आतंकियों पर अटैक किया। इस मुठभेड़ में 17 आतंकियों के मरने और उनसे कई हथियार बरामद करने की भी पुष्टी की गई है।
इस बीच तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उन्होंने 14 जवानों को मार गिराया है और एक टैंक के साथ कई हथियारों पर भी कब्जा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+