दुनिया की सबसे बदनसीब या सबसे लकी बच्ची? दर्द भरी कहानी पर पढ़कर खुद करें तय
नई दिल्ली, 25 जून: अफगानिस्तान के बुरे दिन खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। पहले तालिबान के सत्ता संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान गई, अब भूकंप ने एक बार फिर से अफगानिस्तान को घुटने पर ला दिया है। भयानक भूकंप नें सैकड़ों लोगों की जान गई है, वहीं कई लाख लोग बेघऱ हो गए हैं। इस सप्ताह आए इस भयानक भूकंप को 20 साल में आया सबसे घातक भूकंप बताया गया है। कई रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 1,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि दूरदराज के इलाकों से आंकड़ें नहीं मिल पाए हैं।

3 साल की बच्ची की तस्वीर हुई वायरल
अफगानिस्तान में आए इस भूकंप की दहला देने वाली तस्वीरे सामने आ रही हैं। इस भूकंप ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया। वहीं कई बच्चे अनाथ हो गए। इसी बीच एक तीन साल की मासूम बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि मासूम इस भूकंप में तो बच गई लेकिन उसका पूरा परिवार इस भूकंप की भेंट चढ़ गया। अब उस बच्ची को लकी का जाए या बदनसीब!
भूकंप में नष्ट हो गया पूरा परिवार
इस तस्वीर को ट्विटर पर अफगानिस्तान के पत्रकार सैयद जियारमल हाशमी ने पोस्ट किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह नन्ही बच्ची शायद अपने परिवार में अकेली जीवित बची सदस्य है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें इसके परिवार का कोई सदस्य जीवित नहीं मिला है। यह दिखने में करीब 3 साल की लगती है। यही ट्वीट अब वायरल हो गया है। हाशमी ने आगे लिखा कि, कई लोगों ने दान और मदद के लिए अनुरोध किया। हम उसकी और कई अन्य पीड़ितों की मदद करने के लिए एक रास्ता खोजने और बनाने के लिए तत्पर हैं।

पूरी दुनिया आई मदद के लिए
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि, बच्ची चेहरे और हाथों में मिट्टी लगी है। वह एक टक कैमरे को निहार रही है। बच्ची की मासूमियत हर किसी को झकझोर दे रही है। जबकि बैकग्राउंड में एक क्षतिग्रस्त मकान दिख रहा है। शायद वह भूकंप में ही गिरा होगा। बच्ची की बदनसीबी पर हर किसी को रोना आ रहा है। बच्ची की फोटो वायरल होने के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग उसकी मदद को आगे आए।

नन्ही मासूम बच्ची को गोद लेने के लिए तैयार हैं लोग
पत्रकार सैयद जियारमल हाशमी ने बच्ची की मदद के लिए क्राउडफंडिंग शुरू की है। उन्होंने ट्वीट थ्रेड पर 'गो फंड मी' पेज का लिंक भी साझा किया और लिखा- अभी के लिए, हमने पीड़ितों को दान करने का एक रास्ता निकाला है। अभी तक बच्ची और अन्य भूकंप पीड़ितों के लिए करीब 25 हजार डॉलर की रकम इकट्ठी हो चुकी है। वहीं कई यूजर्स ने इस बच्चे को गोद लेने की बात कह दी। यूजर्स इस नन्ही मासूम बच्ची को गोद लेने के लिए तैयार नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications