अफगानिस्‍तान: 13 साल के सुसाइड बॉम्‍बर ने शादी में खुद को उड़ाया, छह की मौत

काबुल। अफगानिस्‍तान में शुक्रवार को एक आतंकी हमले में छह लोगों की मौत हो गई है। हमला पूर्वी अफगानिस्‍तान के ननगारहार प्रांत में हुआ और यह एक आत्‍मघाती हमला था। 13 साल के एक आत्‍मघाती हमलावर ने खुद को एक शादी के फंक्‍शन में उड़ा लिया। इस आतंकी हमले में 11 लोगों के घायल होने की खबर भी टोलो न्‍यूज की ओर से दी गई है।

afghanistan-blst

शुक्रवार तड़के हुआ ब्‍लास्‍ट

अफगानिस्‍तान पुलिस के अधिकारी फैयाज मोहम्‍मद बाबरखिल ने इस पर और ज्‍यादा जानकारी दी। उन्‍होंने कहा एक बच्‍चे ने शुक्रवार को तड़के एक शादी में खुद को उड़ा लिया। शादी मलिक तूर की ओर से आयोजित की गई थी। तूर, अफगान मिलिट्री के कमांडर हैं। तूर की भी इस हमले में मौत हो गई और अधिकारियों ने बताया कि हमला उन्‍हें ही निशाना बनाकर किया गया था। हमला ननगारहार प्रांत के पछीरवा अघाम जिले में हुआ। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। लेकिन जिस जगह पर हमला हुआ वहां पर तालिबान और आईएसआईएस के आतंकियों की अच्‍छी-खासी मौजूदगी है। ननगारहार प्रांत में तो आईएसआईएस का हेडक्‍वार्टर भी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+