Wazhma Ayoubi: अफगान सुंदरी जिसको गूगल पर भर-भरकर खोज रहे भारतीय, अब उसने खोले अपने बड़े राज
Wazhma Ayoubi News: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के मैच के बीच सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं अफगानी सुंदरी को लेकर हर तरफ चर्चा है। अफगानिस्तान की खूबसूरत मॉडल वाजमा अयूबी (Wazhma Ayoubi) ने इंडिया की टी-शर्ट पहनकर मैदान में भारतीय टीम को जमकर सपोर्ट किया। लोग भी उन्हें गूगल पर तलाश कर रहे हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐसे में हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में वाजमा अयूबी ने अपने क्रिकेट प्रेम के अलावा बॉलीवुड और हिंदी गानों के बारे में काफी कुछ बताया है। जिसको जानने के बाद किसी को भी यकीन नहीं होगा कि अफगानी वाजमा भारत की इतनी बड़ी फैन हो सकती हैं।

जानिए कौन हैं वाजमा अयूबी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजमा अयूबी अफगानिस्तान की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं। एक सक्सेस बिजनेसवुमेन होने के साथ-साथ वो एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। 28 वर्षीय वाजमा अयूबी क्रिकेट काफी पसंद करती हैं। मौजूदा वक्त में वाजमा एक बड़े इंस्टीट्यट से मास्टर्स इन ग्लोबल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही अपना एक क्लोदिंग ब्रांड भी चला रही हैं, जिसका नाम Laman Clothing है।
लेटेस्ट इंटरव्यू में खोले कई राज
अफगान टीम की जबरा फैन वाजमा अयूबी ने बताया कि जब हमारे देश की टीम ने क्रिकेट में नाम कमाया तो मैंने तब से मैच देखना शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अफगान टीम के अलावा वो भारतीय टीम को भी जमकर सपोर्ट करती हैं। वो भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं।
बॉलीवुड फिल्म और गानों की दीवानी
अपने इंटरव्यू में वाजमा अयूबी ने बताया कि वो भारत में रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई की थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब भारतीय दोस्त और वो अंताक्षरी खेलते थे, तो उनके गाने सुनकर वो हैरान हो जाते और पूछते थे कि वो सच में अफगानिस्तान से ही हैं ना?












Click it and Unblock the Notifications