Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोगों को हंसाने वाला वह मॉडल कौन है, जिसे तालिबान ने कुरान का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है?

तालिबान ने अफगानिस्तान के लोकप्रिय फैशन मॉडल अजमल हकीकी और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर इस्लाम और कुरान का अपमान करने का आरोप है।

काबुल, 09 जूनः तालिबान ने अफगानिस्तान के लोकप्रिय फैशन मॉडल अजमल हकीकी और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर इस्लाम और कुरान का अपमान करने का आरोप है। अजमल हकीकी अपने फैशन शो, यूट्यूब वीडियो के लिए अपने देश में काफी लोकप्रिय हैं।

तालिबान ने जारी किया वीडियो

तालिबान ने जारी किया वीडियो

तालिबान ने हकीकी और उनके साथियों का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें अजमल अपने सहियोगियों संग कैदी के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में हथकड़ियां भी लगी हुई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोगों का कहना है कि हकीकी के साथ मारपीट की गई और जबरन कथित जुर्म कबूल करने को कहा गया है।

एमनेस्टी ने की निंदा

एमनेस्टी ने की निंदा

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी तालिबान के इस कदम की निंदा की है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक बयान जारी कर तालिबान से हकीकी और उनके सहयोगियों को "तुरंत और बिना शर्त" रिहा करने की अपील की है। ट्विटर पर एमनेस्टी ने लिखा है, 'अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार पर एक हमला करते हुए तालिबान ने यूट्यूबर अजमल हकीकी और उनके साथियों को इस्लाम के पवित्र मूल्यों का अपमान करने के आरोप में मनमाने ढंग से हिरासत में लिया है और माफी मांगने के लिए मजबूर किया है। क्योंकि वे एक वीडियो से आहत थे।'

कुरान के अपमान का है आरोप

कुरान के अपमान का है आरोप

दरअसल तालिबान हकीकी के एक वीडियो से बेहद नाराज है। इस वीडियो में हकीकी भी नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथी कुरान की आयतें पढ़ रहे हैं। सखी ठीक से नहीं बोल पाते हैं और वह इसी खामी का इस्तेमाल लोगों को हंसाने के लिए करते हैं। ऐसे में उनके द्वारा कुरान की आयतें पढ़ने के साथ हंसी के स्वर उभरते हैं। तालिबान इसी वीडियो से नाराज है।

कैदी के वर्दी में आ रहे नजर

कैदी के वर्दी में आ रहे नजर

गिरफ्तारी के बाद तालिबान ने हकीकी और उनके सहयोगियों का वीडियो जारी किया, जिसमें हकीकी जेल में कैदी की वर्दी में नजर आ रहे हैं और तालिबान सरकार और इस्लाम के उलेमाओं से माफी मांग रहे हैं। वीडियो के साथ एक ट्वीट भी किया गया है, जिसमें लिखा है कि किसी को भी कुरान की आयतों या पैगंबर मोहम्मद की बातों का अपमान करने की इजाजत नहीं है।

तालिबान ने किया कानूनों में बदलाव

तालिबान ने किया कानूनों में बदलाव

बता दें कि अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान ने देश में कई बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने कानूनों को सख्त किया है, महिलाओं की स्वतंत्रता पर लगाम लगाया है। अफगानिस्तान में महिलाएं कहीं अकेले लंबे सफर पर साथ नहीं जा सकतीं। पुरूष के साथ एक रेस्तरां में नहीं बैठ सकती। भले ही वे पति और पत्नी ही क्यों न हों। हाल ही में टीवी एंकरों को नकाब पहनकर एकरिंग करने का तालिबानी आदेश पूरी दुनिया में चर्चित हुआ था।

पाकिस्तानी पत्रकार ने दिया नूपुर शर्मा का साथ, कहा- अगर हदीस गलत है तो मिटा दो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+