जापान की राजधानी टोक्यो में लगातार तीसरे दिन आया शक्तिशाली भूकंप, सरकार ने और अधिक भूकंपों की दी चेतावनी
जापान की राजधानी टोक्यो में मंगलवार को एक शक्तिशाली भूंकप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई
टोक्यो, 21 जूनः जापान की राजधानी टोक्यो में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को फिर से एक शक्तिशाली भूंकप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई। यह भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर आया। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। फिलहाल इस दौरान जान-माल की किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना नहीं है। इससे पहले जापान में रविवार और सोमवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आने वाले दिनों में और अधिक भूकंपों की चेतावनी दी है।
तस्वीर- प्रतीकात्मक
An earthquake of magnitude 6.0, occurred at around 12.44 pm, 910km SSE of Tokyo, Japan: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) June 21, 2022

कल आए भूकंप में 6 लोग घायल
इससे पहले सोमवार को मध्य जापान में 5.0 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसमें जापान तट के इशिकावा प्रान्त में कम से कम छह लोग घायल हो गए थे। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि सोमवार को सुबह 10:31 बजे आए भूकंप के बाद कोई सूनामी चेतावनी जारी नहीं की गई थी और सूजू में जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 7 से ऊपरी 5 दर्ज की गई थी। फोकस लगभग 14 किलोमीटर की गहराई पर था।

परसों भी आया था भूकंप
फिलहाल अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे पहले रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे जापान के इशिकावा प्रान्त के नोटो क्षेत्र में 5.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था। भूकंप ने सुजु सिटी में जापान की भूकंपीय तीव्रता के शून्य से 7 के निचले स्तर पर 6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। तो वहीं, नोटो टाउन ने 5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

गुजरात में भी महसूस किए गए झटके
वहीं भारत में भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के निकट केवड़िया गांव के पास इसे महसूस किया गया। गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान ने एक बयान में बताया कि इसकी तीव्रता 3.1 रिक्टर स्केल थी, जिसका केंद्र गुजरात में केवड़िया से 12 किलोमीटर दूर था। स्मारक के जनसंपर्क अधिकारी राहुल पटेल ने बताया कि इससे प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसे इस तरह बनाया गया है कि यह आसानी से शक्तिशाली भूकंप और चक्रवातों को झेल सकता है।

ताइवान में भी भूंकप के झटके
वहीं, सोमवार को भारत के अलावा ताइवान में भी सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 6.0 तीवत्रा का भूकंप दर्ज किया गया। इस दौरान देश में किसी भी प्रकार के जान-माल की कोई क्षति की खबर नहीं मिली है। भूंकप का केंद्र हुलैन काउंटी में 6.8 किलोमीटर गईराई में था।












Click it and Unblock the Notifications