मुस्लिम यात्री को फ्लाइट अटैंडेंट ने उतरने पर किया मजबूर

वाशिंगटन। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट से एक मुस्लिम यात्री अजीबो-गरीब वाकये में फ्लाइट से उतार दिया गया। इस यात्री का नाम मोहम्‍मद अहमद रिजवान है और यह नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले हैं।

muslim-passenger-us-airline

फ्लाइट अटेंडेंट ने उसका नाम, सीट नंबर अनाउंस किया और कहा कि वह उन्हें देख रही है। रिजवान फ्लाइट में चढ़े और उसके बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अनाउंस किया कि 'मोहम्‍मद अहमद, सीट 25-ए, मैं आपको देख रही हूं।'

फ्लाइट अटेंडेंट के इस तरह से अनाउंस करने पर वह काफी असहज हो गए और उन्‍होंने स्‍टाफ से पूछा कि उन्‍होंने यह अनाउंसमेंट क्‍यों किया? इस पर फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि वह बहुत ज्‍यादा संवेदनशील हो रहे हैं।

यात्री ने इस घटना को दो और अमेरिकी एयरलाइंस कर्मचारियों को भी बताया लेकिन उन्‍होंने मुस्लिम यात्री से कहा कि उसे फ्लाइट से उतर जाना चाहिए क्‍योंकि उसने पहली फ्लाइट अटेंडेंट को असहज कर दिया है।

अमेरिकी इस्‍लामिक रिलेशंस की काउंसिल ने इस घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। काउंसि‍ल के वकील माहा सैयद ने अपनी शिकायत में लिखा कि मोहम्‍मद अहमद को जातिगत भेदभाव के कारण फ्लाइट से उतार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+