'मुझे नहीं पता था कि मैं लेस्बियन हूं, पति ने खोली मेरी पोल', आखिरकार बदल गई 3 बच्चों की मां की जिंदगी
'मुझे नहीं पता था कि मैं लेस्बियन हूं, पति ने खोली मेरी पोल', आखिरकार बदल गई 3 बच्चों की मां की जिंदगी
नई दिल्ली, 11 जुलाई: 'मुझे नहीं पता था कि मैं एक लेस्बियन महिला हूं...जब तक कि मेरे पति ने मुझे इसके बारे में एहसास नहीं कराया...।'' अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में ये बात ब्रिटने की रहने वाली 34 वर्षीय लेखिका जेनिफर गिल्मर ने कही है। जेनिफर गिल्मर जो कि तीन बच्चे की मां हैं, उन्होंने बताया कि, 'जब तक मेरे पति जेम्स ने मेरे सामने सेक्सुअलिटी का मुद्दा नहीं उठाया था, तब तक मुझे इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि मैं एक लेस्बियन हूं...।' जेनिफर गिल्मर ने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि वह महिलाओं के प्रति आकर्षित होती हैं।

महिला ने बताया, कैसे पता चला अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में?
द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 34 वर्षीय लेखिका जेनिफर गिल्मर ने कहा, ''मैं एक शादीशुदा महिला थी। मेरी सेक्सुअलिटी के बारे में मेरे पति को शक हुआ, उनको इस बात का एहसास हुआ है कि मैं पुरुषों से अधिक महिलाओं के प्रति आकर्षित हूं...हालांकि मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। जब मेरे पति ने मुझे ये बात सबसे पहले बताई तो मुझे गुस्सा आया लेकिन वो इस बात को लेकर सही थे।''

3 बच्चों की मां हैं जेनिफर
जेनिफर गिल्मर जो कि तीन बच्चों की मां हैं। जेनिफर का सबसे बड़ा बच्चा 12 साल, दूसरा 10 साल और तीसरा 6 साल का है। जेनिफर ने कहा, मैं इतने सालों तक शादी में रही हूं लेकिन मुझे समलैंगिक होने का बिल्कुल भी इल्म नहीं था। मैं एक महिला के साथ अपने-आप को लेकर सोच भी नहीं सकती थी, इसलिए जब मेरे पति ने मुझे बताया तो मैं बहुत गुस्सा हुई थी। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जेम्स के साथ मैंने बीबीसी सीरीज किलिंग ईव (समलैंगिक रिश्तों पर आधारित शो) देखी, जिसके बाद मुझे लगा कि हां मैं लेस्बियन हूं।''

'सच में वो मेरे पति थे, जिन्होंने मुझे कहा कि तुम लेस्बियन हो...'
जेनिफर गिल्मर बोलीं, ''कोरोना लॉकडाउन के दौरान मैंने अपने पति जेम्स के साथ कई सारी समलैंगिता पर आधारित वेब शो देखी थी। जिसके बाद मेरी आंखें खुलीं। पहले हमने फिल्म 'दिस इज इंग्लैंड' देखी, फिर किलिंग ईव देखी...। इसके बाद मैं सिर्फ इन्ही बातों के बारे में सोच रही थी। ह वास्तव में मेरे पति थे जिन्होंने पहली बार सुझाव दिया था कि मैं एक समलैंगिक हो सकती हूं। पहले तो मुझे ये बात सुनकर बहुत गुस्सा आया...क्योंकि मैंने अपने बारे में इस तरीके से कभी नहीं सोचा था।''

'जैसे-जैसे समय बीता, मेरी दिलचस्पी महिलाओं में बढ़ती गई...'
जेनिफर गिल्मर बोलीं, ''मेरे पति ने जब मुझे पहली बार ऐसा बताया तो मैंने गलत सोच लिया था। मैंने सोचा कि एक महिला किसी और महिला के साथ ऐसे कैसे कम्फर्टेबल फील कर सकती है। मैंने इस बाक को पहले इग्नोर किया। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया और महिलाओं में मेरी दिलचस्पी बढ़ती गई, मैं अपनी सच्ची इमोशन से भाग नहीं सकी।

'मैं अब महिलाओं को डेट करती हूं...'
जेनिफर ने कहा, शुक्र है कि मेरे पति जेम्स ने मेरे लिए खुलकर बात की और मुझे खुद को पहचाने में मदद की। मैं अब महिलाओं को डेट करती हूं और अपनी जिंदगी में खुश हूं। मैं जिस चीज की उम्मीद नहीं कर रहा, मुझे एक महिला के साथ वह महसूस हुआ। "जेम्स से शादी करने से पहले, मैं पिछले रिश्ते से घरेलू हिंसा से बची थी, इसलिए मेरे नया रिश्ता बहुत सुकून देने वाला है।''

'ऐसा लग रहा है, जिंदगी में अब आराम कर सकती हूं...'
जेनिफर ने कहा, "मेरे जीवन में पहली बार मुझे लगा जैसे मैं आराम कर सकती हूं। मैं खुशी से एक महिला के बगल में अब सो सकती हूं। हालांकि मैंने निश्चित रूप से पुरुषों के प्रति भी अट्रैक्टिव होती हूं। लेकिन महिलाओं के लिए जो मैं फील करती हूं...उसको पुरुषों के साथ वाली फीलिंग से जोड़ा नहीं जा सकता है।'' लेकिन फिलहाल डेटिंग कर रही जेनिफर का मानना है कि इससे उनके परिवार को फायदा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications