अमेरिका में प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या, कोरोना को लेकर देने वाले थे अहम जानकारी
पिट्सबर्ग। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में एक शोधकर्ता जोकि कोरोना वायरस के बारे में काफी अहम रिसर्च कर रहे थे, उनक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक का नाम बिंग ल्यू है और वह यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे । प्रोफेसर बिंग कोरोना वायरस के बारे में अहम रिसर्च कर रहे थे, माना जा रहा है कि वह जल्द ही इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले थे। यूनिवर्सिटी का कहना है कि प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रोफेसर बिंग का शव शनिवार को बरामद किया गया है।

रॉस पुलिस विभाग का कहना है कि प्रोफेसर बिंग के सिर पर गोली लगने का निशान है। जांच में यह बात सामने आई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रोफेसर बिंग को उनके गर में गोली मार दी, जिसके बाद इस व्यक्ति ने कार के भीतर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस का मानना है कि यह अज्ञात व्यक्ति प्रोफेसर बिंग को जानता था। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय की ओर से बयान जारी करके इस हत्या पर दुख जाहिर किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि बिंग ल्यू की मौत से हमे बेहद दुख है, वह बेहतरीन प्रोफेसर रथे और उनके सहयोगी उनकी तारीफ करते थे। ल्यू के परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों के प्रति भी विश्वविद्यालय ने संवेदना जाहिर की है
बॉयोलॉजी विभाग की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि बिंग कोरोना वायरस को लेकर अहम शोध कर रहे थे और जल्द ही वह किसी महत्वपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंचने वाले थे। विश्वविद्यालय में उनके पूर्व सहयोगी का कहना है कि बिंग जबरदस्त शोधकर्ता थे, उनका कहना है कि वह बिंग के शोध को पूरा करेंगे, ताकि हम उन्हें और उनके काम को श्रद्धांजलि दे सके। बता दें कि बिंग ने कंप्यूटेशन साइंस में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से पीएचडी की थी। वह पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक शोधकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications