Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तानी एयरलाइंस का फ्लाइट अटेंडेंट टोरंटो एयरपोर्ट से लापता, अब तक कोई खबर नहीं

सीटीवी न्यूज टोरंटो ने बताया कि शाह को रविवार को वापसी की उड़ान में नहीं दिखने के बाद आधिकारिक तौर पर लापता घोषित कर दिए गए।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक फ्लाइट अटेंडेंट के पिछले हफ्ते टोरंटो एयरपोर्ट (Toronto Airport) पर पहुंचने के बाद से कथित तौर पर लापता होने की खबर है। एयरलाइन के प्रबंधन के मुताबिक स्टीवर्ड एजाज अली शाह ( Air steward Aijaz Ali Shah) कथित तौर पर टोरंटो हवाई अड्डे पर आव्रजन के लिए पेश होने के बाद से लापता हैं। बता दें कि, पीआईए की एक एयर होस्टेस भी इसी साल कनाडा पहुंचते ही गायब हो गई थी।

टोरंटो पहुंचने के बाद से लापता है स्टीवर्ड एजाज अली शाह

टोरंटो पहुंचने के बाद से लापता है स्टीवर्ड एजाज अली शाह

वहीं एयरलाइन के प्रबंधन ने स्टीवर्ड एजाज अली शाह के लापता होने की जांच शुरू कर दी है, जो 14 अक्तूबर को पीके -781 उड़ान पर इस्लामाबाद से टोरंटो गए थे। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीआईए द्वारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बावजूद इस साल यह तीसरा ऐसा मामला है।

चालक दल के सदस्य की खोज जारी

चालक दल के सदस्य की खोज जारी

सीटीवी न्यूज टोरंटो ने कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के पीआईए महाप्रबंधक अब्दुल्ला एच खान के हवाले से कहा, "14 अक्टूबर को पीके781 पर ऑपरेटिंग क्रू के रूप में काम करने वाले हमारे चालक दल में से एक एजाज शाह उड़ान के बाद लापता हो गए। 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे इस्लामाबाद से पीआईए की फ्लाइट टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।

वापसी में नहीं दिखे एजाज शाह

वापसी में नहीं दिखे एजाज शाह

सीटीवी न्यूज टोरंटो ने बताया कि शाह को रविवार को वापसी की उड़ान में नहीं दिखने के बाद आधिकारिक तौर पर लापता घोषित कर दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, शाह जल्दी से कनाडाई आव्रजन काउंटर की ओर बढ़ गए थे। इसके बाद वे गायब हो गए। इसके बाद कोई भी चालक दल को वे दिखाई नहीं पड़े। एजाज शाह के हवाई अड्डे से लापता होने के कुछ समय बाद, चालक दल के अन्य सदस्यों ने अपनी बस में लगभग दो घंटे तक उनका इंतजार किया और हवाई अड्डे पर उनकी खोज की।

कहा लापता हो गए एजाज

कहा लापता हो गए एजाज

वहीं, पीआईए प्रबंधन ने कनाडा के आव्रजन अधिकारियों को 'लापता' चालक दल के सदस्य के बारे में भी सूचित कर दिया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रावलपिंडी के बहरिया टाउन के रहने वाले शाह 20 साल पहले राष्ट्रीय ध्वजवाहक में शामिल हुए थे। बता दें कि, जनवरी में, PK-781 फ्लाइट का एक फ्लाइट स्टीवर्ड टोरंटो में उतरने के तुरंत बाद कनाडा में कहीं लापता हो गया था। वहीं, पीआईए की एक एयर होस्टेस भी इसी साल कनाडा पहुंचते ही गायब हो गई।

(Photo Credit : Twitter)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+